JEE Advanced 2025 रिजल्ट घोषित,
कोटा के रजित गुप्ता ने किया टॉप
6 days ago
Written By: NEWS DESK
IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 का रिजल्ट 2 जून को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार कुल 1,80,422 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें से 54,378 छात्रों ने क्वालिफाई किया।
टॉपर लिस्ट में कोटा के रजित गुप्ता पहले स्थान पर
JEE Advanced 2025 में पहला स्थान कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले रजित गुप्ता ने प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 332 अंक हासिल किए। रजित के पिता दीपक गुप्ता कोटा में BSNL में इंजीनियर हैं और मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर हैं। रजित ने कहा, "मैंने हर गलती से सीखा और उन्हें दोहराने से बचा। यही मेरी सफलता की कुंजी रही है। मैं हमेशा खुश रहता हूं और कॉन्फिडेंस के साथ तैयारी करता हूं।"
टॉप 10 रैंकर्स की सूची
रैंक
|
नाम
|
स्कोर
|
ज़ोन
|
1
|
रजित गुप्ता
|
332
|
IIT दिल्ली
|
2
|
सक्षम जिंदल
|
332
|
IIT दिल्ली
|
3
|
माजिद मुजाहिद हुसैने
|
330
|
IIT बॉम्बे
|
4
|
पार्थ मंदार वर्तक
|
327
|
IIT बॉम्बे
|
5
|
उज्ज्वल केसरी
|
324
|
IIT दिल्ली
|
6
|
अक्षत कुमार चौरसिया
|
321
|
IIT कानपुर
|
7
|
साहिल मुकेश देव
|
321
|
IIT बॉम्बे
|
8
|
देवेश पंकज मेघा
|
319
|
IIT दिल्ली
|
9
|
अर्जुन सिंह
|
319
|
IIT हैदराबाद
|
10
|
वडलमुड़ी लोकेश
|
317
|
IIT हैदराबाद
|
कट-ऑफ और आंसर की जारी
- कॉमन रैंक लिस्ट के लिए कट-ऑफ: 74 अंक (20.56%)
- OBC, EWS के लिए: 66 अंक (10.50%)
- SC, ST के लिए: 37 अंक (10.28%)
2023 और 2024 की तुलना में इस बार सभी कैटेगरी की कट-ऑफ में गिरावट आई है।
JoSAA काउंसलिंग 3 जून से
अब कैंडिडेट्स JoSAA काउंसलिंग में भाग लेंगे जो 3 जून से शुरू होगी और 28 जुलाई तक चलेगी। चॉइस फिलिंग के लिए 11 जून तक का समय मिलेगा। इस साल 6 राउंड में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा लागू रहेगा और उन्हें जेंडर न्यूट्रल सीट्स पर भी एडमिशन मिल सकता है।
परीक्षा पैटर्न
JEE Advanced में दो पेपर होते हैं – पेपर 1 और पेपर 2, दोनों 3 घंटे के होते हैं। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 18-18 सवाल होते हैं। JEE Mains क्वालिफाई करना इस परीक्षा में बैठने के लिए ज़रूरी होता है।