Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती: यूपी, पंजाब और ओडिशा में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर वैकेंसी

1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और ओडिशा में आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। इसमें उत्तर प्रदेश में अकेले 16,000 से अधिक पद खाली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह अवसर उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो अपने घर के पास ही नौकरी करना चाहती हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथियां और जिलों की सूची अलग-अलग वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में 16,000 से अधिक पद

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर कुल 16,000 से अधिक रिक्तियां हैं। भर्ती गाजियाबाद, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, सीतापुर, झांसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, ललितपुर समेत कई जिलों में की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। जिलावार आवेदन की अंतिम तिथि भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पंजाब में 6,110 पदों पर भर्ती
पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास निदेशालय के माध्यम से आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 6,110 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 है। इच्छुक महिलाएं sswcd.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ओडिशा में भी भर्ती की प्रक्रिया
ओडिशा में आंगनबाड़ी हेल्पर के कई पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती नोटिफिकेशन जिलावार जारी किए गए हैं और आवेदन की तिथियां अलग-अलग हैं। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट awc.odisha.gov.in पर विजिट करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। आवेदक उसी ग्राम सभा या वार्ड का निवासी होना चाहिए। आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा से नीचे हो और विधवा, विधिक तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन भर्तियों से महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही घर के पास स्थिर नौकरी करने का अवसर मिलेगा।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved