ASRB Recruitment 2025: NET, ARS, STO और SMS पदों पर बंपर वैकेंसी,
582 पदों पर निकली भर्ती, 21 मई तक करें आवेदन
18 days ago
Written By: Ashwani Tiwari
ASRB Recruitment 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने 2025 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET), कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) और विषय विशेषज्ञ (SMS) परीक्षा के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 582 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ASRB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, NET के लिए 83 पद, ARS के लिए 458 पद और SMS के लिए 41 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो NET के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। ARS के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और SMS व STO के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस प्रकार है फीस की जानकारी
सामान्य वर्ग को NET परीक्षा के लिए ₹1000, OBC/EWS को ₹500 और SC/ST/महिला उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क निर्धारित किया गया है। ARS, STO, SMS के लिए OBC/EWS को ₹800 देना होंगा, और SC/ST/महिला को कोई शुल्क नहीं लगेगा। कोई उम्मीदवार NET के साथ अन्य किसी पद के लिए आवेदन करता चाहता है तो सामान्य वर्ग के लिए ₹2000, का भुगतान करेंगे OBC/EWS के लिए ₹1300 तय किया गया है। वहीं SC/ST/महिला वर्ग के लिए ₹250 शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग से भी कर सकते हैंं जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या ई-चालान का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं अगर बात करें प्रारंभिक परीक्षा कि तो 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच होगी और 7 दिसंबर 2025 को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।