BPSSC Steno ASI 2024: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी,
अब बारी शॉर्टहैंड-टाइपिंग की, जानें कब होगा ये टेस्ट
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
BPSSC ASI Steno Result 2024 Declared: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 01/2024 के अंतर्गत घोषित किया गया है। भर्ती गृह विभाग (पुलिस शाखा) के लिए हो रही है। भर्ती में कुल 305 पद भरे जाएंगे। 23 फरवरी 2025 को लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 18,726 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि अब अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
1. परीक्षा का आयोजन
परीक्षा 23 फरवरी को दो पालियों में ली गई।
यह परीक्षा दो प्रश्नपत्रों (पेपर-I और पेपर-II) में आयोजित की गई थी।
2. पहला प्रश्नपत्र (Paper-I)
इसमें 18,726 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इनमें से 17,717 की कॉपियां जांची गईं।
16,394 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
3. दूसरा प्रश्नपत्र (Paper-II)
इसमें 18,721 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
15,847 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
इनमें से 9,536 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
4. अगला चरण – शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट
अब अगले चरण के लिए 9,536 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
यह संख्या कुल रिक्तियों (305) से छह गुना है।
शॉर्टहैंड परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में होगी।
इसमें उच्चारण की गति और टाइपिंग स्पीड देखी जाएगी।
यह टेस्ट बिहार पुलिस सेवा नियमों के अनुसार लिया जाएगा।
5. पदों का वितरण (श्रेणीवार)
अनारक्षित (UR): 121 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 31 पद
अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 59 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 37 पद
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
अनुसूचित जाति (SC): 37 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद