Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मुरादाबाद रोडवेज में 500 ड्राइवरों की भर्ती, इन डेट्स में लगेंगे कैंप, चूकिए मत नौकरी पाने का मौका

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Driver-Conductor Recruitment: मुरादाबाद परिक्षेत्र में बसों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन चालक और परिचालक कम हैं। इस वजह से सभी बसें नहीं चल पा रही हैं। अब विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला दी है। आपको बता दें कि परिचालकों के लिए शिविर पहले से ही शुरू हो चुका है। वहीं अब चालकों की भर्ती करने के लिए 14 और 15 मई को कैंप लगाया जाएगा। ये कैंप क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में होगा। इसमें 500 चालकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी। साथ ही मुरादाबाद से तीन समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में डिटेल।

आठ डिपो में चालकों और परिचालकों की भारी कमी
मुरादाबाद परिक्षेत्र में कुल आठ डिपो हैं। कुछ समय पहले तक यहां 892 बसें चल रही थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 902 हो गई है। लेकिन विभाग के पास सिर्फ 1072 चालक और 1367 परिचालक हैं। इतने स्टाफ में सभी बसें नहीं चल सकतीं। विभाग को लगभग 600 नए चालकों और 600 परिचालकों की जरूरत है।

संविदा पर होंगे ड्राइवर भर्ती
परिचालकों की भर्ती के लिए शिविर पहले ही लग चुका है। इसमें करीब 600 उम्मीदवार आए हैं। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही योग्य लोगों की सूची बनेगी और भर्ती पूरी होगी। बता दें कि  चालकों की कमी को पूरा करने के लिए अब नया कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि 14 और 15 मई को ड्राइवर भर्ती का कैंप लगेगा। ये भर्ती संविदा आधार पर होगी। इस कैंप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जल्द ही मिलेंगी 200 और नई बसें
पिछले महीने नोडल अधिकारी ने मुरादाबाद को 200 नई बसें देने की घोषणा की थी। जल्द ही ये बसें मिलेंगी। इसलिए समय से पहले चालक और परिचालक भर्ती की जा रही है।

मुरादाबाद होकर चलेंगी तीन समर स्पेशल ट्रेनें
गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन नई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

  1. छपरा से आनंद विहार ट्रेन (05113/14)
    यह ट्रेन 14 मई से 17 जुलाई तक चलेगी। छपरा से हर बुधवार और आनंद विहार से हर बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद में रुकेगी।
  2. मऊ से अंबाला ट्रेन (05301/02)
    यह ट्रेन 15 मई से 18 जुलाई तक चलेगी। मऊ से हर बृहस्पतिवार और अंबाला से हर शुक्रवार को चलेगी। इसका भी ठहराव बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर होगा।
  3. छपरा से ऊधमपुर ट्रेन (05193/94)
    यह ट्रेन 19 मई से 16 जुलाई तक चलेगी। छपरा से हर सोमवार और ऊधमपुर से हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद के अलावा शाहजहांपुर, बरेली, लक्सर और रुड़की में भी रुकेगी। इन ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved