NEET UG 2025: BDS में एडमिशन के लिए कितना स्कोर चाहिए ?
जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ और सीट डिटेल्स
2 days ago
Written By: NEWS DESK
NEET UG 2025 का रिजल्ट जून माह में किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है। इसके साथ ही मेडिकल कोर्सेज जैसे MBBS, BDS, BAMS, BHMS में दाखिले के लिए कटऑफ भी सामने आएंगे। मेडिकल फील्ड में करियर बनाना हर दस में से सात भारतीय स्टूडेंट्स का सपना होता है। हालांकि MBBS सबसे ज्यादा डिमांड में है, लेकिन BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी को लेकर भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इच्छुक रहते हैं। आज की हमारी इस खबर में हम हर जरुरी डीटेल डालेंगे एक नजर।
BDS क्या है?
BDS (Bachelor of Dental Surgery) एक 5 साल का कोर्स होता है, जिसमें 4 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप शामिल होती है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स डेंटिस्ट बनते हैं। आज के समय में डेंटल ट्रीटमेंट की मांग बहुत अधिक है, जिससे अच्छे डेंटिस्ट्स को अच्छी इनकम और समाज में प्रतिष्ठा दोनों मिलती हैं।
पूरे देश में कितनी सीटें हैं?
भारत में BDS की कुल 27,868 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ सरकारी तो कुछ प्राइवेट कॉलेजों में होती हैं। इसलिए दाखिला मिलना आसान नहीं होता, खासकर जब प्रतियोगिता बहुत ज्यादा हो।
NEET 2025: पेपर और रिजल्ट अपडेट
NEET UG 2025 का एग्जाम 4 मई को आयोजित हुआ था। अब रिजल्ट 14 जून तक आने की उम्मीद है। इस बार पेपर थोड़ा टफ रहा, जिस वजह से एक्सपर्ट्स का मानना है कि कटऑफ पिछले साल के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है।
कैटेगरी वाइज अनुमानित BDS कटऑफ (NEET UG 2025):
- जनरल (UR): 460-500 मार्क्स
- OBC: 440-480 मार्क्स
- SC: 370-410 मार्क्स
- ST: 350-390 मार्क्स
- EWS: 450-490 मार्क्स
टॉप राज्यों में कटऑफ ट्रेंड:
- राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सरकारी कॉलेजों के लिए कटऑफ आमतौर पर ज्यादा रहता है।
नॉर्थ ईस्ट और बिहार जैसे राज्यों में सीट की तुलना में प्रतियोगिता थोड़ी कम हो सकती है।