Territorial Army Officer Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर भर्ती शुरू,
क्या आप भर सकते हैं यह फॉर्म? जानिए जरूरी योग्यता
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Territorial Army Officer Recruitment 2025: देशभक्त युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने प्रादेशिक सेना में भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती अधिकारी पदों के लिए की जा रही है। इसमें आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। 10 जून 2025 तक आवेदन करें। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इसके लिए दो वेबसाइट हैं – www.indianarmy.nic.in और www.jointerritorialarmy.gov.in।
क्या है टेरिटोरियल आर्मी
टेरिटोरियल आर्मी की शुरुआत साल 1948 में हुई थी। यह भारतीय सेना की दूसरी पंक्ति की सुरक्षा मानी जाती है। इसमें शामिल होकर आप देश सेवा कर सकते हैं। आप अपनी सामान्य नौकरी के साथ इसमें काम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको सेना में बुलाया जा सकता है।
कितने पद और किसके लिए
इस भर्ती में कुल 19 पद भरे जाएंगे। इनमें से 18 पद पुरुषों के लिए हैं। एक पद महिलाओं के लिए तय किया गया है।
जरूरी तिथियां
आवेदन शुरू: 12 मई 2025
अंतिम तिथि: 10 जून 2025
परीक्षा की तिथि: 20 जुलाई 2025
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन के लिए आपकी उम्र 18 से 42 साल होनी चाहिए। वहीं किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से बिलकुल फिट होना चाहिए।
आवेदन शुल्क और तरीका
आप आवेदन के लिए ₹500 देने होंगे। केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है।आवेदन के लिए दो वेबसाइट हैं - indianarmy.nic.in और joinerritorialarmy.gov.in।
वेतन और सुविधाएं
चयनित ऑफिसर को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा। ₹15,500 का मिलिट्री सर्विस पे अलग से मिलेगा। राशन, मेडिकल सुविधा, आर्मी कैंटीन, लीव एनकैशमेंट और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
टेरिटोरियल आर्मी में कौन-कौन रहे
कई मशहूर लोग भी टेरिटोरियल आर्मी में रह चुके हैं। जैसे कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, अभिनव बिंद्रा, अनुराग ठाकुर, सचिन पायलट, मोहनलाल और नाना पाटेकर।
अन्य जानकारी
इस भर्ती के तहत ऑफिसर रैंक दी जाएगी। बाद में जूनियर कमिशंड ऑफिसर और नॉन कमिशंड पदों पर भी भर्ती होती रहती है। यह एक सम्मानजनक सेवा है जो देश और समाज दोनों की भलाई के लिए है।