UP Board 12th Result 2025 Toppers: प्रयागराज की महक जायसवाल बनीं टॉपर,
दूसरे और तीसरे स्थान पर भी बेटियों ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
2 months ago Written By: Ashwani Tiwari
UP Board 12th Result 2025 : यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। महक जायसवाल टॉपर बनी हैं। उन्होंने 97.20% अंक हासिल किए हैं। महक प्रयागराज की रहने वाली हैं। दूसरे स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं हैं। इनमें अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह शामिल हैं। इन सभी को 96.80% अंक मिले हैं। इटावा की मोहिनी तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 96.40% अंक मिले हैं।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइटupmsp.edu.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने की। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि इस बार एक नई सुविधा दी गई है। छात्र पहली बार ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में 27 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इनमें 14.58 लाख लड़के और 12.46 लाख लड़कियां थीं।