यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती,
एक लाख 94 हजार टीचर्स की होगी नियुक्तियां
1 months ago
Written By: विनय के.सिंह
UP Teacher Vacancy: पुलिस भर्ती की तरह योगी आदित्यनाथ की सरकार शिक्षकों की बड़ी भर्ती करने जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार करीब दो लाख शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही है। यह भर्तियां तीन चरणों में करने की योजना है। जिनमे से प्रत्येक चरण में 65 से 70 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसमें खास बात यह है कि याह परीक्षा इतनी पारदर्शी होगी कि कोई उंगली भी न उठा सके। सूत्रों के मुताबिक भर्तियां 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी।
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगी भर्ती प्रक्रिया
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 2026 में एक लाख 81 हजार 276 शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। 12586 सीटें माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त हैं। एसे में इन भर्तियों को भी पूरा किया जाएगा। प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रकिर्या यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग पूरी कराएगा जबकि माध्यमिक विद्यालयों मं भर्ती प्रक्रिया यूपी लोक सेवा चयन आयोग से कराने की तैयारी की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से भी मिली मंजूरी
गौरतलब हो कि प्रदेश में 2018 में आखिरी बार बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती की गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी रिक्तियों को भरने की तैयारी कराई है। अवगत करा दें कि 2018 में बड़े पैमाने पर शिक्षामित्रों की सेवाएं समाप्त की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिक्त हुई सीटों को भरने के निर्देश भी जारी किए थे। बतादें कि विगत गुरुवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मंजूरी बोर्ड की बैठक में बताया गया था कि 2025-56 में शिक्षकों की बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। जिनमें बेसिक शिक्षा की 181276 रिक्तियां और माध्यमिक की 3872 और था कक्षा 9-10 तक के 8714 रिक्तियां भरी जानी हैं।