प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह,
भारत का ज्ञान के साथ ही अर्थव्यवस्था में बज रहा डंका, हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
10 days ago Written By: State Desk
लखनऊ. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का ज्ञान के साथ ही अर्थव्यवस्था में डंका बज रहा है। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अगले दो साल में हम विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे।
राजधानी लखनऊ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान रक्षामंत्री ने लोगों को संबोधित किया।
भारतीय ज्ञान परंपरा का लोहा पूरा विश्व मान रहा- राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ज्ञान के साथ ही अब अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत का डंका बज रहा है। भारत इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारतीय ज्ञान परंपरा का लोहा पूरा विश्व मानता रहा है। इस ज्ञान परंपरा के दम पर भारत को हमें विकसित राष्ट्र बनाना है।
भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है
इस समय भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं, अगले दो साल में हम विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा के साथ ही क्षेत्र के सभी पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।