Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने शहिदों को किया नमन, 26वीं वर्षगांठ पर गूंजा ‘जय हिंद’

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

आज, 26 जुलाई 2025, को भारत में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ बड़े ही गर्व और सम्मान के साथ मनाई गई। यह दिन 1999 में पाकिस्तान के साथ लड़े गए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में हर साल मनाया जाता है। देशभर में वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की। 

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
इस गौरवपूर्ण अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ओर से कारगिल के वीरों को नमन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा, "कारगिल विजय दिवस हमारे जवानों के अद्भुत साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद! जय भारत!" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि "कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान की याद दिलाता है। जिन्होंने राष्ट्र की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनका जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"

कारगिल युद्ध: भारत की वीर गाथा
आपको बताते चलें कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय की सफलता की घोषणा की थी। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल की बर्फीली चोटियों से बाहर खदेड़ा गया, जो चुपचाप रणनीतिक स्थानों पर कब्ज़ा कर भारत के लद्दाख से कश्मीर के संपर्क को तोड़ना चाहते थे। लगभग तीन महीने तक चले इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अद्भुत वीरता दिखाई और आखिरकार भारतीय तिरंगा फिर से उन ऊंचाइयों पर लहराया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा,"कारगिल विजय दिवस पर मैं उन बहादुर योद्धाओं को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने कठिनतम परिस्थितियों में देश की रक्षा में अतुलनीय साहस, संकल्प और त्याग का प्रदर्शन किया। उनका बलिदान भारतीय सशस्त्र बलों की अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत उनके ऋण से सदा के लिए ऋणी रहेगा।"

कारगिल विजय दिवस: प्रेरणा का प्रतीक
यह दिवस भारत के वीर जवानों की शौर्यगाथा का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की सुरक्षा और गरिमा के लिए हमारे जवान हर चुनौती का सामना करने को तत्पर रहते हैं — चाहे वो बर्फीली चोटियाँ हों या दुर्गम सीमाएं। आज, पूरे देश ने एक स्वर में कहा "वीरों को नमन, भारत माता की जय!"

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved