4 दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी,
इस देश की यात्रा करने वाले बनेंगे 3 भारतीय पीएम
2 days ago
Written By: ANJALI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 3 देशों की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने इस दौरे की शुरुआत साइप्रस से की है। वहां पहुंचने पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय पीएम होंगे मोदी
रिपोर्टस के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के बाद साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय पीएम होंगे। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। आपको बता दें कि भारत और साइप्रस के कूटनीतिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं, लेकिन इतने बड़े स्तर के दौरे बहुत कम हुए हैं। वहीं इसके पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था।
इन 3 देशों की करेंगे यात्रा
जानकारी के मुताबिक पीएम साइप्रस के बाद कनाडा और क्रोएशिया जाएंगे। बता दें कि इस दौरान वे 27 हजार 745 किमी का सफर तय करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। 16 और 17 जून को कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में सम्मिलित लेंगे और इसके बाद वे 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे फिर 19 जून को भारत लौट आएंगे।