Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Live: राणा सांगा विवाद-राजपूतों ने किया आगरा का रुख, सपा सांसद के घर 1000 जवान तैनात, छावनी बनी आगरा

2 months ago
Written By: State Desk

लखनऊ: राणा सांगा पर दिए गए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर करणी सेना आज सड़कों पर है। सेना ने आगरा के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती मनाने का ऐलान किया है, जिसे सेना ने 'रक्त स्वाभिमान सम्मेलन' नाम दिया है। इसके बाद सम्मेलन के लिए गढ़ी रामी में 50 बीघा में पंडाल लगाया गया है।

यूपी के अलावा हरियाणा और राजस्थान से करीब 3 लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसे लेकर कल से ही क्षत्रिय नेता और लोग यहां पहुंचने लगे हैं। अब तक यहां लगभग 80 हजार लोगों के पहुंच चुके होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, मांगे न माने जाने पर सपा सांसद के घर की ओर कूच करने की चेतावनी के बाद यहां पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मूड में है। आगरा के संभावित प्रभावित इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गढ़ी रामी से लेकर रामजी लाल सुमन के घर तक 50 बैरियर लगाए गए हैं।

छावनी बना सपा सांसद का घर…
इधर सम्मेलन के बाद संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संभावित प्रदर्शन के दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 हजार PAC के जवान और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास को भी छावनी बना दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर और चारों ओर लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

एक किमी का पूरा एरिया किया गया सील 
यहां तक पहुंचने वाला एक किलोमीटर तक का एरिया पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। यहां किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घर की जांच की है।

1300 लोगों को भेजा नोटिस…
इस पूरे प्रदर्शन के दौरान जिन व्यक्तियों से हालात बिगड़ने की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजा है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन भी घर पर ही हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाई है। पर्सनल सिक्योरिटी में 10 बाउंसर लगाए हैं। गढ़ी रामी से सपा सांसद का घर 15 किमी दूर है। गौरतलब है कि 26 मार्च को करणी सेना ने सपा सांसद के घर पर हमला कर दिया था। जहां 1000 कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर तोड़फोड़ और पथराव किया था। जिसमें उपद्रवियों ने 10 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली थीं और इस पूरी झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

राणा सांगा पर की थी अभद्र टिप्पणी 
दरअसल, यह पूरा विवाद रामजी लाल सुमन के उस बयान को लेकर बढ़ा है जो उन्होंने राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में दिया था। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, "भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आज़ादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी।"

करणी सेना का पूरा कार्यक्रम देखें आगरा से Live....

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved