Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अजमेर के होटल में लगी भीषण आग, 4 की मौत, दर्जनों झुलसे, मां ने खिड़की से फेंककर बचाई बच्चे की जान

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

Hotel Fire Rajasthan: राजस्थान प्रांत के अजमेर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं। 

आग लगते ही मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह डिग्गी बाजार क्षेत्र के नाज होटल में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऊपरी मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। होटल में बड़ी संख्या में लोग ठहरे हुए थे। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

मां ने मासूम को खिड़की से फेंका
इस दौरान हादसे में एक मासूम बच्चा भी फंस गया था, जिसे उसकी मां ने साहस दिखाते हुए खिड़की से नीचे फेंक दिया।जिससे उसकी जान बचा ली गई। बच्चा मामूली रूप से झुलसा है और सुरक्षित है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने चार मौतों की पुष्टि की है।

शार्ट सर्किट से लगी आग
अब तक आ रही सूचना के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटनास्थल पर दमकल की टीम, पुलिस अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। हालांकि होटल तक रास्ता संकरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी कठिनाई आ रही है। अभी तक कुल घायल लोगों की संख्या की अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

AC फटने के साथ हुआ धमाका
अबतक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अब AC फटना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया कि AC फटने का धमाका सुनते ही वह और उनकी पत्नी तुरंत बाहर भागे। उन्होंने बताया, “फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे देरी से पहुंची। तब तक हम खुद बाहर से कांच तोड़कर लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।” इसी दौरान एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को ऊपर से मांगीलाल की गोद में फेंका, जिससे उसकी जान बच गई। महिला खुद कूदने जा रही थी, लेकिन लोगों ने रोक लिया। एक अन्य युवक खिड़की से कूद गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतकों में दिल्ली निवासी भी शामिल
इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में नई दिल्ली मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40), एक 30 वर्षीय महिला, एक 20 वर्षीय युवक और एक अन्य 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
घटना में कई लोग झुलसे हैं, जिनमें, डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा,अल्का, और धवन शामिल हैं। इन सभी का इलाज जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। जबकि हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। 

खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved