Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

प्यार को पाने के लिए मर्दानी बनी प्रेमिका, शादी के मंडप से किया दूल्हे को किडनैप, आगे क्या हुआ जान कर उड़ जाएंगे होश

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

Groom Kidnapped By Girlfriend:  रानी लक्ष्मी बाई और उनके शौर्य के लिए जानी जाने वाली झांसी अब एक अनोखी घटना की वजह से चर्चा में है। पुरानी फिल्मों की तरह यहां भी मंडप से किसी का अपहरण हुआ है। पर इस बार वह किरदार दुल्हन नहीं, बल्कि खुद दूल्हा है और अपहरण करने वाली कोई डकैत नहीं, बल्कि दूल्हे की प्रेमिका है। इस घटना के सामने आने के बाद यह कहानी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस अपहरण से भी ज्यादा चर्चा इसके परिणामस्वरूप दूल्हे के चचेरे भाई से हुई दुल्हन की शादी की हो रही है।

प्रेमी को मंडप से उठाया
यह चटकारेदार घटना झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ढीमरपुरा गांव की है, जहां डेली गांव निवासी सनी की बारात जानी थी। बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची भी, लेकिन इसी बीच वहां वह भी पहुंच गई, जिससे यह वाकया आज सुर्खियों में है—दूल्हा सनी की प्रेमिका। उसने मंडप में पहुंचते ही हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बोली– "प्यार मुझसे करता है और शादी किसी और से! मैं यह कत्तई नहीं होने दूंगी।" इसके बाद काफी देर तक वहां पंचायत चलती रही। अपने रिश्तेदारों के साथ आई युवती ने दावा किया कि सनी और उसके बीच प्रेम संबंध हैं और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। वधु पक्ष ने विरोध किया, तो युवती ज़बरदस्ती पर उतर आई और अपने प्रेमी को बलपूर्वक उठाकर थाने ले आई।

प्रेम के आगे पस्त हुए परिजन
जब मामला थाने पहुँचा, तो पीछे-पीछे दोनों पक्षों के परिजन भी पहुँच गए। वहां एक बार फिर पंचायत शुरू हुई। सनी ने भी युवती के साथ पिछले 10 वर्षों से चल रहे प्रेम संबंधों की बात स्वीकारी और उसी से शादी करने की इच्छा जताई। युवती ने कहा– सनी ने उससे शादी का वादा किया था, अब वह किसी और से शादी कर रहा है। यह वह नहीं होने देगी। उसने धमकी दी कि अगर सनी की शादी किसी और से हुई तो वह अपनी जान दे देगी। आख़िरकार युवती के हठ के आगे किसी की एक न चली और परिजनों को शादी के लिए राजी होना ही पड़ा। घरवालों की रजामंदी मिलते ही युवती सनी को लेकर अपने गांव दतिया निकल गई।

चचेरा भाई बना नया दूल्हा
युवती को तो अपने सपनों का राजकुमार मिल गया, लेकिन अब सवाल उस युवती के भविष्य पर आ खड़ा हुआ, जो ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बनी बैठी थी। जब उसे यह खबर मिली, तो वहां कोहराम मच गया। मौके की नजाकत को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और इस व्यवस्था का मुख्य किरदार बना सनी का चचेरा भाई लकी। उसे दुल्हन के लिए चुना गया। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद उसी मंडप में, उन्हीं मेहमानों के बीच दोनों का शुभ विवाह संपन्न हुआ। इस बाबत जानकारी देते हुए रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया ले गई और अब दोनों वहीं विवाह करेंगे।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved