Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

CLAT UG 2025 रिजल्ट विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, आज अहम सुनवाई

1 months ago
Written By: NEWS DESK

CLAT UG 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित लॉ प्रवेश परीक्षा CLAT UG 2025 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां आज इस पर सुनवाई होनी है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट का रिजल्ट संशोधन आदेश न सिर्फ अन्य छात्रों को प्रभावित कर रहा है, बल्कि याचिकाकर्ता स्वयं इसका पीड़ित है।

दो सवालों में थी गंभीर त्रुटियाँ
यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) को CLAT UG 2025 की मार्कशीट्स संशोधित करने और चार सप्ताह के भीतर नई फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने माना कि परीक्षा में पूछे गए दो सवालों में गंभीर त्रुटियां थीं।

हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। जस्टिस बी.आर. गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कंसोर्टियम और अन्य पक्षों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगली सुनवाई से पहले याचिका से संबंधित जानकारी कंसोर्टियम की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए।

विवाद की जड़ में क्या है?
CLAT 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को हुआ था। इसके रिजल्ट और फाइनल आंसर-की 7 दिसंबर की देर रात घोषित कर दिए गए, जबकि तय शेड्यूल के अनुसार ये 9 और 10 दिसंबर को जारी होने थे। बिना पूर्व सूचना के इस जल्दबाज़ी ने कई छात्रों को हैरान कर दिया। परिणाम जारी होते ही कई छात्रों ने पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराईं। इनमें से आदित्य सिंह नामक एक उम्मीदवार के पिता पंकज विवेक ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परिणाम रद्द करने और काउंसिलिंग प्रक्रिया रोकने की मांग की। कोर्ट ने याचिका को वैध मानते हुए दो प्रश्नों—सेट-A के प्रश्न 14 और 100—में गलती स्वीकार की और नया परिणाम जारी करने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट का दो टूक आदेश
कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि इन सवालों में गलती से आंखें मूंद लेना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत होगा। कोर्ट के अनुसार, जिन छात्रों ने सेट-A के सवाल नंबर 14 का उत्तर ‘C’ दिया, उन्हें अंक मिलना चाहिए क्योंकि विशेषज्ञ समिति ने भी इसी उत्तर को सही माना। वहीं, सवाल नंबर 100 को पूरी तरह हटाकर नया रिजल्ट तैयार करने को कहा गया।

क्या बदलेगी मेरिट लिस्ट?
CLAT विशेषज्ञ सागर जोशी के मुताबिक, यदि हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रहा, तो न केवल छात्रों की रैंकिंग बदलेगी, बल्कि कई छात्रों के एडमिशन की संभावना भी प्रभावित हो सकती है। इससे पूरे काउंसलिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है।

CLAT 2025 परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ
एग्जाम डेट: 1 दिसंबर 2024 (ऑफलाइन मोड)
आंसर-की और रिजल्ट जारी: 7 दिसंबर 2024

UG पात्रता:
सामान्य वर्ग: 12वीं में न्यूनतम 45%

SC/ST/PWD: न्यूनतम 40%

2025 में 12वीं देने वाले छात्र भी पात्र

PG पात्रता:
सामान्य वर्ग: LLB में न्यूनतम 50%

SC/ST/PWD: न्यूनतम 45%

अंतिम वर्ष के छात्र भी पात्र

एग्जाम पैटर्न: 150 MCQ सवाल, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती, परीक्षा अवधि 2 घंटे। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करता है, जो यह तय करेगा कि लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर हाईकोर्ट का आदेश लागू होगा या नहीं। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved