Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

दिल्ली में UPSC कैंडिडेट की मौत का खुलासा: गर्लफ्रेंड ने एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर रचा था फिल्मी मर्डर प्लान, हादसा दिखाने की पूरी साजिश

2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

राजधानी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र राम केश मीना की मौत का मामला अब एक सुनियोजित हत्या के रूप में सामने आया है। शुरुआत में इसे एक आग लगने की घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। दरअसल, राम केश की हत्या उसकी ही गर्लफ्रेंड अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर की थी। तीनों ने ऐसा फिल्मी प्लान बनाया था कि यह एक दुर्घटना लगे, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।

6 अक्टूबर की रात लगी थी आग, शव जला हुआ मिला
6 अक्टूबर की रात गांधी विहार की एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी। जब आग बुझी तो फ्लैट से 32 वर्षीय राम केश मीना का जला हुआ शव बरामद हुआ। वह UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। शुरुआती जांच में यह गैस सिलेंडर ब्लास्ट का मामला लग रहा था। लेकिन जब पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें दो नकाबपोश व्यक्ति उसी इमारत में जाते दिखे। जांच बढ़ाई गई तो पता चला कि उनमें से एक लड़की अमृता चौहान थी। वही, जो राम केश के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

गर्लफ्रेंड ने एक्स बॉयफ्रेंड संग बनाई साजिश
पुलिस ने लोकेशन ट्रैक की तो पाया कि अमृता की मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के पास की ही थी। 18 अक्टूबर को मुरादाबाद से पकड़ी गई अमृता ने पूछताछ में सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि राम केश ने उसके अश्लील वीडियो और निजी तस्वीरें बनाए थे और उन्हें हार्ड डिस्क में सेव किया था। जब अमृता ने इन्हें डिलीट करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप को सब बताया। सुमित ने गुस्से में हत्या की साजिश रच डाली और अपने दोस्त संदीप कुमार को भी इसमें शामिल कर लिया।

राम केश मीना की गर्लफ्रेंड अमृता

गैस ब्लास्ट से हादसा दिखाने का प्लान
सुमित गैस सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूटर था, इसलिए उसे पूरी तकनीकी जानकारी थी। अमृता, सुमित और संदीप 5 और 6 अक्टूबर की रात राम केश के फ्लैट पर पहुंचे। पहले उन्होंने उसका गला घोंटकर और पीट-पीटकर हत्या की। फिर शव पर तेल, घी और शराब छिड़की और गैस सिलेंडर चालू कर दिया। इसके बाद लाइटर से आग लगाई और बाहर निकलते हुए खिड़की से हाथ डालकर गेट अंदर से बंद कर दिया ताकि यह एक हादसा लगे। कुछ देर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और शव जलकर राख हो गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
तिमारपुर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर केस सुलझा लिया। तीनों आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, अमृता बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है और उसे क्राइम से जुड़ी वेब सीरीज देखने का शौक था। इसी से उसने ‘परफेक्ट मर्डर’ का आइडिया लिया था।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved