भारत में आएगी पाकिस्तानी टीम,
भारत-पाक हॉकी मुकाबले की अहमियत
1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनावपूर्ण माहौल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हॉकी एशिया कप 2025 में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन अब पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत में होने वाले FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में खेलने की पुष्टि कर दी है।
भारत में आएगी पाकिस्तानी टीम
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने ऐलान किया कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में आयोजित होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में अपनी टीम भेजने पर सहमति जताई है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इसमें अंडर-21 टीमें खेलती हैं और भविष्य के सितारे उभरकर सामने आते हैं।
टूर्नामेंट का शेड्यूल
तारीखें: 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025
स्थान: चेन्नई और मदुरै, भारत
कुल टीमें: 24
भारत का पूल: भारत, पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड
डिफेंडिंग चैंपियन: जर्मनी (2023 में फ्रांस को 2-1 से हराकर सातवां खिताब जीता था)
एशिया कप से क्यों हटी थी पाकिस्तानी टीम?
इस समय बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को देखते हुए उसने भारत आने का फैसला कर लिया है।
भारत-पाक हॉकी मुकाबले की अहमियत
भारत और पाकिस्तान हॉकी में लंबे समय से कट्टर प्रतिद्वंदी रहे हैं। दोनों देशों की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच बेहद रोमांचक हो जाता है। जूनियर वर्ल्ड कप में होने वाला यह मुकाबला दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।