विदेशी लड़की की अजीबो-गरीब डिमांड– टाइम्स स्क्वायर में भारतीय पति की तलाश,
लोग बोले लाइन में लगो
4 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़की बाजार के बीच खड़ी होकर भारतीय पति की तलाश करती नजर आ रही है। हाथ में लिए पोस्टर पर साफ-साफ लिखा है Looking for Indian Husband. यह नजारा अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर का है। वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में भारतीय लड़कों की भीड़ उमड़ पड़ी है और हर कोई इस पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट कर रहा है।
कहां दिखा पोस्टर और क्यों बना चर्चा का विषय वीडियो में लड़की टाइम्स स्क्वायर में खड़ी नजर आती है। पोस्टर पर लिखा है कि वह भारतीय पति चाहती है। शुरुआत में वहां गुजरते लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह क्लिप शेयर हुई, यह चर्चा का विषय बन गई। कई यूजर्स ने मजाकिया ढंग से खुद को लड़की के लिए “परफेक्ट मैच” बताया, तो किसी ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।
भारतीय पतियों की बढ़ती डिमांड पर उठे सवाल इस वायरल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या सच में भारतीय पतियों की डिमांड विदेशों में है? रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमेरिका और यूरोप में कई महिलाएं भारतीय पुरुषों को एक भरोसेमंद पार्टनर मानती हैं। उनका मानना है कि भारतीय पति परिवार को अहमियत देते हैं, रिश्तों को निभाने में गंभीर रहते हैं और सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ समझदार भी होते हैं।
क्यों पसंद किए जाते हैं भारतीय लड़के पश्चिमी देशों में तलाक और ब्रेकअप की संख्या ज्यादा है। ऐसे में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्य वहां की लड़कियों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, यह कोई तय नियम नहीं है। हर इंसान की पसंद अलग होती है, लेकिन हाल के वर्षों में यह धारणा मजबूत हुई है कि भारतीय पति वफादार और जिम्मेदार होते हैं।
सोशल मीडिया पर मचा धमाल यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @logielingo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज एक दिन में इसे 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कैप्शन में लिखा गया, अपने दोस्त को बताइए। टाइम्स स्क्वायर, भारतीय पति, मैं सीरियस हूं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने अपने भाई का प्रस्ताव रखा तो किसी ने लड़की को भारत आने का न्योता दे डाला। एक यूजर ने मजाक किया वह भारतीय पति नहीं, भारतीय ऑडियंस चाहती है।