Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

दोस्त को लेटर भेजकर गाजियाबाद के IT इंजीनियर ने किया ऐसा काम जिसने भी सुना हैरान रह गया

2 months ago
Written By: State Desk

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां अतुल सुभाष की तर्ज पर एक IT इंजीनियर मोहित त्यागी (32) ने पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। घटना से पहले मोहित ने 1634 शब्दों का सुसाइड नोट अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप पर भेजा था। जिसके बाद मृतक के भाई ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। मृतक की पत्नी और ससुराली जनों पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। घटना से पहले मृतक की पत्नी ने मृतक के खिलाफ दहेज़ उत्पीडन का मुकदमा भी दर्ज कराया था। 

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
दरअसल, मोहित त्यागी की शादी दिसंबर 2020 में संभल जिले की प्रियंका त्यागी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। प्रियंका अक्सर अपने मायके चली जाती थी और झूठे मुकदमे की धमकी देती थी। छह महीने पहले वह तीन साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

मुक़दमे की खबर के बाद खाया जहर
दरअसल मंगलवार सुबह मोहित के पिता को अजरौड़ा थाने से फोन आया कि प्रियंका ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी है। यह बात जब मोहित को पता चली तो वह घर से बाहर गया और लौटकर कहा कि अब कोई शिकायत नहीं आएगी। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को 1634 शब्दों का सुसाइड नोट व्हाट्सऐप पर भेजा और सल्फास खा लिया।

दो दिन तक अस्पताल में चला इलाज
घटना के बाद मोहित को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर किया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

सुसाइड नोट में क्या ?
दरअसल  मरने से पहले दोस्त को भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज में मोहित ने लिखा कि ‘मैं मोहित त्यागी पुत्र श्री जय प्रकाश त्यागी, अपने पूरे होश में यह पत्र लिख रहा हूं। हमारी एक संयुक्त परिवार है। परिवार में हम 3 भाई, मम्मी-पापा और 5 छोटे बच्चे हैं। सभी भाइयों की शादी हो गई है (बड़े भाई जिनका नाम राहुल त्यागी, बड़ी भाभी जिनका नाम अमृता त्यागी, मंझले भाई जिनका नाम रोहित त्यागी और मंझली भाभी जिनका नाम अंचल त्यागी है)। मैं अपनी पत्नी प्रियंका त्यागी, निवासी ग्राम सतुपुरा से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे आत्महत्या करने में मेरी पत्नी प्रियंका त्यागी, प्रियंका के भाई पुनीत त्यागी, नीतू त्यागी (जो पुनीत त्यागी की पत्नी है) और प्रियंका के दो मामा (अनिल त्यागी और विशेष त्यागी) — इन सबका हाथ है। अपने दर्द को एक पत्र के माध्यम से बयान करना आसान नहीं है, फिर भी जितना कुछ मैं इस पत्र के द्वारा आप सभी को बता सकता हूं, उतना सब कुछ बताने की कोशिश कर रहा हूं…’

अतुल सुभाष केस की याद दिलाई
यह मामला बेंगलुरु के IT इंजीनियर अतुल सुभाष केस जैसा ही है, जिसने भी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। अतुल ने 24 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved