ये कौन सा वायरस है, जो दिल्ली-NCR में तेजी से फैल रहा है,
सिरदर्द से लेकर बदन दर्द तक हर कोई परेशान,
6 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Delhi News: राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में हाल ही में फ्लू जैसे लक्षणों के मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई है। इनमें तेज बुखार, गले में खराश, लगातार शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण शामिल हैं। आमतौर पर पैरासिटामोल जैसी दवाओं से फ्लू के लक्षण कम हो जाते हैं, लेकिन इस बार मरीजों को हफ्ते भर से ज्यादा समय लग रहा है। कई मामलों में हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करने तक की नौबत आ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट स्थिति को गंभीर देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि डेंगू और मलेरिया जैसे मौसमी रोगों के साथ-साथ H3N2 जैसे वायरस के खतरे को भी नजरअंदाज न किया जाए। मानसून के मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक होने के कारण तत्काल और पूरी तैयारी की अपील की गई है।
दिल्ली सरकार की सफाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि H3N2 को लेकर लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इसे एक सामान्य वायरल संक्रमण बताया और कहा कि दिल्ली के अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि इस बार लंबे मानसून के कारण वायरस तेजी से फैल रहा है।
H3N2 वायरस क्या है H3N2 फ्लू इन्फ्लूएंजा A वायरस का सब-टाइप है। यह नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करता है। डॉक्टर बताते हैं कि फ्लू हर साल आता है, लेकिन गंभीर मामलों में जान का खतरा भी हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
लक्षण और खतरे में रहने वाले लोग H3N2 फ्लू के आम लक्षणों में खांसी, नाक बहना या बंद होना, गले में दर्द, तेज बुखार, कंपकंपी, थकान, सिरदर्द, उल्टी और दस्त शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा खतरा इन लोगों को है:
65 साल से अधिक उम्र के लोग
5 साल से छोटे बच्चे
गर्भवती महिलाएं
डायबिटीज, अस्थमा या दिल की बीमारी वाले मरीज
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
बचाव के उपाय ICMR ने फ्लू से बचने के लिए कोरोना काल जैसी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। इनमें शामिल हैं