Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया पर FBI का शिकंजा, अमेरिका में आतंकी गिरफ्तार

2 months ago
Written By: NEWS DESK

नई दिल्ली: अमेरिका में रहने वाले कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिकी एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। FBI और अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले छह महीनों में पंजाब में हुए 14 आतंकी हमलों के पीछे इसी आतंकी का हाथ था। भारत में उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे थे।इस कुख्यात आतंकी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। बताया जा रहा है कि हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के साथ मिलकर कई आतंकी हमलों की साजिश रची थी।  

एनआईए की चार्जशीट में भी नाम
23 मार्च 2024 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला केस में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमेरिका में बैठे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। उन्होंने चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले की साजिश रचते हुए भारत में मौजूद अपने गुर्गों को हथियार, फंडिंग और आतंकी साजोसामान मुहैया कराया था। हमले का मकसद पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड अफसर को निशाना बनाना था।

पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश
जांच में सामने आया कि रिंदा और हैप्पी पासिया ने आम जनता और कानून प्रवर्तन एजेंसियों में डर और दहशत का माहौल बनाने के लिए ग्रेनेड हमलों की प्लानिंग की थी। इसके लिए उन्होंने रोहन मसीह और विशाल मसीह नामक युवकों को भी भर्ती किया था।

दिसंबर 2024 में मॉड्यूल ध्वस्त
दिसंबर 2024 में पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इसे हैप्पी पासिया और शमशेर उर्फ हनी चला रहे थे। इस ऑपरेशन में अभिजोत सिंह सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

किन-किन हमलों में शामिल था हैप्पी पासिया?

  1. 23 नवंबर 2024: अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर 1.5 किलो IED लगाया।

  2. 29 नवंबर 2024: अमृतसर के गुरबख्श नगर में धमाका।

  3. 2 दिसंबर 2024: नवांशहर पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला।

  4. 4 दिसंबर 2024: मजीठा पुलिस स्टेशन पर बड़ा धमाका।

  5. 13 दिसंबर 2024: बटाला में पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड।

  6. 17 दिसंबर 2024: इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट।

  7. 18 दिसंबर 2024: कलानौर पुलिस चेक पोस्ट पर हमला।

  8. 20 दिसंबर 2024: वडाला बांगर पुलिस चेक पोस्ट पर ग्रेनेड।

  9. 9 जनवरी 2025: गुमटाला पुलिस पोस्ट के बाहर धमाका।.

  10. 3 फरवरी 2025: फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी पर विस्फोट।

  11. 14 फरवरी 2025: डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर पर धमाका।

  12. 15 मार्च 2025: ठाकुरद्वारा मंदिर के पास ग्रेनेड हमला।

  13. भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हमला।

  14. 16 अप्रैल 2025: एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड हमला।

अभी ICE की हिरासत में
फिलहाल हैप्पी पासिया को ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट) की हिरासत में रखा गया है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को लेकर अमेरिकी एजेंसियों के संपर्क में है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved