Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सीजफायर के 43 घंटे बाद भारत में हवाई यात्रा बहाल, 32 एयरपोर्ट्स फिर से खुले, एयरलाइंस ने शुरू की बुकिंग

1 months ago
Written By: NEWS DESK

Travel Advisory:  भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के 43 घंटे बाद सोमवार को देश के 9 राज्यों में स्थित 32 एयरपोर्ट्स को फिर से खोल दिया गया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की और कहा कि ये सभी एयरपोर्ट्स तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। सीजफायर के बाद हवाई यात्रा बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं ऐयरलाइन कंपनियों ने भी यात्रा को लेकर नई एड्वाइजारि जारी की है। 

शुरू हुई बुकिंग
मिली जानकारी के मुताबिक सीज फायर के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने भी अपनी वेबसाइटों पर बुकिंग शुरू कर दी है और यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दरअसल बीते 9 मई से 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक ये 32 एयरपोर्ट्स बंद करने के आदेश दिये गए थे। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया था क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर था। लेकिन अब तनाव खत्म होने के बाद सेवाएं फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। 

एयर स्ट्राइक के बाद बंद किए गए थे एयरपोर्ट्स
दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी बॉर्डर इलाकों में जवाबी हमले हुए। हालात को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने 10 मई को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स बंद करने का निर्देश जारी किया था। इस दौरान तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। हालांकि, एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को पूरा रिफंड या फ्लाइट रिशेड्यूल करने का विकल्प दिया।

सीजफायर के बाद सामान्य हो रहे हालात
यहां 10 मई की शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा की। इसके बाद सीमावर्ती राज्यों में हालात सामान्य होने लगे। 11 मई को राजस्थान में रद्द की गई 27 ट्रेनों को बहाल किया गया। पंजाब के फिरोजपुर में भी 8 ट्रेनों को दोबारा चलाने के आदेश दिए गए। गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनों की सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई हैं। वहीं, गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द छुट्टियों को लेकर भी अहम निर्णय की उम्मीद है।

एयरलाइन कंपनियों की ट्रैवल एडवाइजरी
स्पाइसजेट ने कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हाल ही में प्रभावित हुए सभी 32 एयरपोर्ट्स अब फिर से ऑपरेशन के लिए खुल चुके हैं। हमारी टीमें जल्द से जल्द नॉर्मल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने का काम कर रही हैं। हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं।"

इंडिगो ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में बताया, "सरकार के ताजा निर्देशों के अनुसार, हम धीरे-धीरे एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन शुरू करेंगे। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, फिर भी फ्लाइट सेवाओं में थोड़ी देरी और अंतिम समय में बदलाव हो सकते हैं। प्रभावित एयरपोर्ट्स से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में बदलाव या कैंसिलेशन फीस 22 मई 2025 तक पर छूट उपलब्ध है।"

जिसके बाद संबंधित विभाग द्वरा यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट्स से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों पर जाकर अपडेट लें। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved