भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात-निर्यात पर लगाया प्रतिबंध,
राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया बड़ा फैसला
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
India Pakistan Trade Ban : भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि पाकिस्तान से आने वाली सभी वस्तुओं पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सीधे और परोक्ष रूप से आयात होने वाले सभी सामानों पर लागू होगा। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।
सरकार ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन
वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में एक अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति 2023 (Foreign Trade Policy) में बदलाव किया गया है। अब इसमें पाकिस्तान से आयात पर रोक का प्रावधान जोड़ा गया है।
जानें क्या हैं नए नियम
नए नियम के अनुसार, पाकिस्तान से कोई भी वस्तु भारत में नहीं लाई जा सकेगी। चाहे वह सामान सीधे पाकिस्तान से आ रहा हो या किसी और रास्ते से। चाहे वह वस्तु पहले से अनुमति प्राप्त हो अब सब पर रोक रहेगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नया प्रतिबंध लागू
नये नियम में कहा गया है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति को ध्यान में रखकर लगाया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इसकी पुष्टि की है।
आयात से पहले लेनी होगी सरकार की मंजूरी
अगर किसी स्थिति में किसी वस्तु के आयात की जरूरत पड़ती है, तो उसके लिए भारत सरकार से पहले से मंजूरी लेनी होगी।
भारत ने पाकिस्तान पर फिर अपनाया कड़ा रुख
भारत पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले ले चुका है। इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है। इसके अलावा अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद किया गया। भारत ने अपने उच्चायोगों की संख्या भी घटाने का फैसला लिया था।