Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

India Test Squad Announced: भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह टीम शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित की गई। टीम चयन की प्रक्रिया बीसीसीआई मुख्यालय में चल रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। रवींद्र अश्विन ने भी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है।

चयन समिति ने नए दिया खिलाड़ियों को मौका
चयन समिति ने कई नए और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने केएल राहुल को बतौर ओपनर खेलने की बात कही है, जबकि शुभमन गिल को कोहली की जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। नंबर तीन पर साई सुधरशन या करुण नायर हो सकते हैं। सुधरशन और नायर को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण चुना गया है। करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी में 850 से अधिक रन बनाए हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कप्तानी बना बड़ा सवाल
कप्तानी को लेकर कई चर्चाएं थीं। रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद टीम का नेतृत्व कौन करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल था। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण उन्हें कप्तानी से दूर रखा गया है। अब शुभमन  गिल को टीम का नया कप्तान बनाया गया है और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया। केएल राहुल की उम्र को देखते हुए उन्हें कप्तानी की रेस से बाहर माना गया है। वहीं पंत की आईपीएल कप्तानी के अनुभव को देखते हुए उन्हें पूरी तरह कप्तानी पद से हटाया गया है।

रविंद्र जडेजा होंगे मुख्य स्पिनर
रविंद्र जडेजा को मुख्य स्पिनर बनाया गया है। इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है, जो जडेजा के साथ गेंदबाजी करेंगे और टीम को बल्लेबाजी में भी मजबूती देंगे।

शमी को टीम में नहीं किया गया शामिल
बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी को मेडिकल टीम ने फिट नहीं माना, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। करुण नायर, साई सुधरशन और ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह मिली है। वहीं ध्रुव जुरेल दूसरी विकेटकीपर के रूप में टिम में होंगे।

इस प्रकार है टीम की पूरी सूची
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर व उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुधरशन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसीद्ध कृष्णा, आकाश दीप, और कुलदीप यादव। 

20 जून से शुरू होगी इंग्लैंड में सीरीज
इस सीरीज की शुरुआत 20 जून को इंग्लैंड के लीड्स में होगी। चयन समिति की बैठक समाप्त हो गई है और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अब क्रिकेट प्रेमी नई टीम के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत लहजे में मैदान पर उतरेगी।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved