Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Indian Railway SwaRail App: टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर तक सब कुछ करें अब एक ही ऐप से, जानिए डिटेल

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

SwaRail App: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल ऐप 'स्वरेल' (SwaRail) लॉन्च किया है। यह ऐप फिलहाल सिर्फ एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने तैयार किया है और इसे रेलवे का 'सुपर ऐप' कहा जा रहा है क्योंकि इसमें कई सेवाएं एक साथ दी जा रही हैं।

एक ऐप में मिलेंगी सारी सुविधाएं
मिली जानकारी के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री ये सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म स्वरेल पर उठा सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और अब तक इसे एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। फिलहाल ऐप iOS पर उपलब्ध नहीं है।

कैसे करें इस्तेमाल
दरअसल, इस ऐप का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के लिए करने हेतु इसमें स्टेशन, तारीख और क्लास जैसी सामान्य जानकारी भरनी होती है। इसकी लॉगिन प्रक्रिया भी आसान है। पुराने यूज़र्स IRCTC रेल कनेक्ट या UTS ऐप के लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन कर सकते हैं, जबकि नए यूज़र्स मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए MPIN, फिंगरप्रिंट या फेस ID की सुविधा भी दी गई है। जो लोग लॉगिन नहीं करना चाहते, वे गेस्ट मोड में भी ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

क्या-क्या हैं सुविधाएं
स्वरेल ऐप पहली बार लॉगिन करते ही स्वतः नया R-Wallet बना देता है या पुराने UTS R-Wallet से लिंक कर देता है। ऐप से रिज़र्व्ड, अनरिज़र्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा इसमें PNR स्टेटस चेक करना, लाइव ट्रेन ट्रैक करना, खाना ऑर्डर करना, शिकायत दर्ज कराना, रिफंड की रिक्वेस्ट करना और कोच पोजीशन चेक करना जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

क्या बंद हो जाएगा IRCTC ऐप?
स्वरेल ऐप के आने के बाद अब लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब IRCTC ऐप बंद हो जाएगा? तो इसका जवाब है—नहीं, IRCTC का ऐप बंद नहीं होगा। बल्कि IRCTC ऐप को अब भी टिकट बुकिंग और टूरिज़्म से जुड़ी सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा। लेकिन इन सब के बीच स्वरेल एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलवे का यह कदम यात्रियों की डिजिटल जरूरतों को एक जगह लाकर न केवल समय बचाता है, बल्कि सफर को भी अधिक आसान और स्मार्ट बनाता है। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved