महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा,
नीता अंबानी ने दी बधाई
1 months ago
Written By: Aniket Prajapati
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर देश के लिए इतिहास रच दिया। यह भारत की पहली विश्व कप जीत है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की खूब तारीफ हो रही है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में देशभर के लोग खुशी से झूम उठे।
नीता अंबानी ने बढ़ाया टीम का मनोबल
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने स्टेडियम में जाकर टीम का हौसला बढ़ाया और जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें गले लगाया। इस बातचीत का एक प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें नीता व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ देखा जा सकता है।
नीता अंबानी का संदेश
नीता अंबानी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बयान देते हुए कहा, "आधी रात को हमारी लड़कियों ने पहली बार आईसीसी विश्व चैंपियनशिप जीती है। जिस तरह से आपने साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ खेला, उससे पूरा देश गर्व से भर गया है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद और जय हिंद।" उनके शब्दों ने टीम और पूरे देश को उत्साह और गर्व से भर दिया।
खेल का रोमांचक पल
फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। स्मृति ने 58 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाकर 87 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए और स्मृति व शेफाली के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। भारत 166/2 के मजबूत स्कोर पर पहुंचा और मैच को अपने पक्ष में किया।
इतिहास रचने वाली जीत
इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी क्षमता और आत्मविश्वास साबित किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और टीम की कड़ी मेहनत ने भारत को पहली बार महिला विश्व कप खिताब दिलाया। इस ऐतिहासिक पल ने न केवल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को, बल्कि पूरे देशवासियों को गर्व से झूमने पर मजबूर कर दिया।