Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

इंडिगो की उड़ानें फिर हुईं कैंसिल, देशभर में यात्रियों की बढ़ी परेशानी

2 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या गुरुवार, 5 दिसंबर को भी जारी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले एक ही दिन में 550 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल हैं। पिछले एक महीने से जारी ऑपरेशनल दिक्कतों ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने भी माना है कि ऑपरेशन को सामान्य करना आसान काम नहीं होगा। नवंबर महीने में ही इंडिगो की 1,232 फ्लाइट्स रद्द हुई थीं और कई उड़ानें घंटों देरी से चली थीं। लगातार बिगड़ते हालात से यात्रियों में गहरी नाराज़गी दिखाई दे रही है।

सरकारी अधिकारियों की बैठक, हालात का लिया गया जायजा
लगातार बढ़ रहे संकट को देखते हुए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने एयरलाइन के ऑपरेशन की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और कारणों की पड़ताल की।

 

यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा
फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया है। कई लोग 10–12 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहने की शिकायत कर रहे हैं। लोकप्रिय यूट्यूबर और टेक इन्फ्लुएंसर अरुण प्रभुदेसाई ने एक्स पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार शेड्यूल बदलने से उनका बड़ा इवेंट खतरे में पड़ गया है और एयरलाइन स्टाफ कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा।

 

इंडिगो की सफाई: तकनीकी गड़बड़ी
लगातार शिकायतों के बीच इंडिगो ने बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि—
● तकनीकी दिक्कतें
● खराब मौसम
● एविएशन सिस्टम में बढ़ी भीड़
● अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियम (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन)

इन सभी कारणों ने मिलकर पूरे नेटवर्क पर भारी असर डाला है। कंपनी ने कहा कि स्थिति सामान्य करने के लिए अगले 48 घंटों तक शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। साथ ही, प्रभावित यात्रियों को रिफंड या दूसरी यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

इंडिगो ने कहा- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं
एयरलाइन ने बताया कि उसकी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ मिलकर 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि देरी के असर को कम किया जा सके और पूरे नेटवर्क को जल्द सामान्य स्थिति में लाया जा सके।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved