5 साल बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने धोनी,
बोले- कई और खिलाड़ी थे इसके हकदार
15 days ago
Written By: State Desk
आईपीएल 2025 में CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया। एमएस धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। धोनी और डुबे की अहम साझेदारी रही। वहीं धोनी IPL में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बने। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी हार की लकीर तोड़ते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे एमएस धोनी, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि धोनी ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
5 साल बाद प्लेयर ऑफ द मैच
यह अवॉर्ड धोनी को पांच साल बाद मिला है। इससे पहले उन्होंने 2019 में यह खिताब जीता था। मैच के बाद धोनी ने साफ कहा कि कई खिलाड़ी इस अवॉर्ड के हकदार थे। उन्होंने खास तौर पर नूर अहमद और रवींद्र जडेजा की गेंदबाज़ी की तारीफ की।
धोनी और डुबे की शानदार साझेदारी
धोनी और शिवम डुबे ने छठे विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी की। डुबे ने 43 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर तक पहुंचे मुकाबले में CSK ने तीन गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। वहीं इस मैच में CSK ने दो बदलाव किए। जेमी ओवरटन और शेख रशीद को टीम में शामिल किया गया, जबकि डेवोन कॉनवे और आर अश्विन को बाहर किया गया। धोनी ने बताया कि अश्विन पर जरूरत से ज्यादा दबाव था और शुरुआती ओवरों में बॉलिंग करने में मुश्किल हो रही थी। धोनी ने कहा, हमने बॉलिंग को संतुलित करने के लिए बदलाव किए हैं। नूर अहमद जैसे स्पिनर जरूरत पड़ने पर ओवर डाल सकते हैं। इससे कप्तान को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
धोनी ने जीत पर जताई खुशी
धोनी ने जीत पर खुशी जताई और कहा- लगातार हारने से टीम का आत्मविश्वास कमजोर होता है। यह जीत पूरे टीम का मनोबल बढ़ाएगी और हमें सुधार करने का मौका देगी।
धोनी ने रचा इतिहास, IPL में 200 शिकार पूरे
इस मुकाबले में धोनी ने एक और रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। अब CSK का अगला मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा।