Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन कंपनी पर FIR, नियम तोड़ना पड़ा भारी, लापरवाही में गई 7 जिंदगियां

1 days ago
Written By: NEWS DESK

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल थी। हादसे के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दी है।

SOP का उल्लंघन बना हादसे की वजह
प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि, आर्यन एविएशन कंपनी ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन किया था। इसी को आधार बनाकर फाटा क्षेत्र के पटवारी ने कोतवाली सोनप्रयाग में कंपनी के बेस मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तय समय से पहले उड़ान, खराब मौसम बना खतरा
हादसा सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे हुआ जबकि कंपनी को उड़ान भरने का स्लॉट सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच आवंटित था। यानी निर्धारित समय से पहले ही उड़ान भरकर कंपनी ने नियम तोड़ा। इतना ही नहीं, हादसे के समय मौसम भी खराब था—घना कोहरा और बादल छाए थे। SOP के मुताबिक, उड़ान से पहले मौसम की स्थिति का मूल्यांकन और नियंत्रण कक्ष से इजाजत लेना अनिवार्य होता है। लेकिन आर्यन एविएशन ने यह प्रक्रिया भी नजरअंदाज की।

लापरवाही का मुकदमा
प्रशासन का कहना है कि यह हादसा SOP के उल्लंघन और नियमों की अनदेखी का नतीजा है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 और वायुयान अधिनियम 1934 की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब कंपनी के दस्तावेजों, उड़ानों की लॉगबुक और तकनीकी रिकार्ड्स की गहन जांच की जा रही है। DGCA और UCADA की टीमें भी अलग-अलग स्तर पर तकनीकी जांच में जुट गई हैं।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
वहीं, इस हादसे के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी इस दुर्घटना का जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेली सेवा देने वाली सभी कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम धामी से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना को दुखद बताया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved