Miss Universe Winner: विवाद के बाद चमकी किस्मत! कौन हैं मैक्सिको की फातिमा बॉश,
जिन्हें मिला मिस यूनिवर्स 2025 का ताज
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Miss Universe 2025 Winner: दुनियाभर की मॉडल्स के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब पाना किसी बड़े सपने से कम नहीं होता। हर साल सैकड़ों लड़कियां इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इस साल भी कई देशों की मॉडल्स ने मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ताज जीतने की पूरी कोशिश की। हालांकि शुरुआत से ही कुछ विवाद सामने आए, लेकिन सभी बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार मैक्सिको की फातिमा बॉश ने यह खिताब अपने नाम कर लिया। फिनाले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब वे दुनिया की नई मिस यूनिवर्स बन गई हैं।
भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में नहीं बना सकीं जगह इस बार भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने भी मिस यूनिवर्स 2025 में हिस्सा लिया था। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और वे टॉप 30 तक पहुंचीं। लेकिन दुर्भाग्य से वे टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं और ताज हासिल करने से पीछे रह गईं। भारतीय दर्शकों को मनिका से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कड़ी प्रतियोगिता के बीच वे आगे नहीं बढ़ पाईं।
टॉप 5 में किन देशों की मॉडल्स रहीं शामिल मिस यूनिवर्स 2025 के टॉप 5 में पांच देशों की मॉडल्स शामिल रहीं। चौथी रनर-अप कोत दिव्वार की मॉडल बनीं। तीसरे स्थान पर फिलिपिन्स की मॉडल रहीं। वहीं सेकंड रनर-अप वेनेजुएला की मॉडल बनीं। फर्स्ट रनर-अप की पोजिशन कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थाइलैंड को मिली, जहां की मॉडल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विवादों के बीच फातिमा ने जीता ताज फिनाले से पहले फातिमा बॉश विवादों में घिर गई थीं। प्रतियोगिता के दौरान मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल कंटेंट साझा नहीं करने पर सभी के सामने डांट दिया और कथित तौर पर अपमानजनक शब्द कहे। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और फातिमा ने मंच छोड़कर वॉक आउट कर दिया। उनके समर्थन में कुछ और प्रतिभागी भी बाहर निकल आए। थोड़ी देर बाद फातिमा वापस आईं और निदेशक के व्यवहार को गलत बताया। इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता जारी रखी और अंत में मिस यूनिवर्स 2025 बनकर अपने देश का मान बढ़ाया।