Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

ICC Hall of Fame 2025 में शामिल हुए MS धोनी, बने 11वें भारतीय, जानिए अब तक किन-किन दिग्गजों को मिला है ये सम्मान

7 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

ICC Hall of Fame 2025:  भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल किया। इस लिस्ट में धोनी को जगह मिलने के साथ ही वे भारत के 11वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। बता दें कि उनके साथ इस साल 6 अन्य दिग्गजों को भी शामिल किया गया है। धोनी का चयन सिर्फ उनके रिकॉर्ड की वजह से नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व, फिटनेस, निरंतरता और क्रिकेट को नई दिशा देने की उनकी क्षमता के लिए हुआ। ICC ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि  17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच, ये आंकड़े धोनी की प्रतिभा और समर्पण के साक्षी हैं।

धोनी की प्रतिक्रिया
धोनी ने इस उपलब्धि पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और कहा है कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। दुनिया भर के महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना एक सपने जैसा है। मैं इस पल को हमेशा संजो कर रखूंगा।

2025 में शामिल अन्य खिलाड़ी
इस साल ICC ने 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। पुरुषों में भारत के एमएस धोनी, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी शामिल हैं। वहीं महिला खिलाड़ियों में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को यह सम्मान दिया गया।

जय शाह ने दी बधाई
ICC चेयरमैन जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि हॉल ऑफ फेम उन खिलाड़ियों को सम्मानित करता है जिन्होंने खेल को नई ऊंचाई दी और युवाओं को प्रेरित किया। एमएस धोनी का नाम इस सूची में देखकर बेहद गर्व हो रहा है।

तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले अकेले भारतीय कप्तान
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप, 2011 में ODI वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वे ऐसे पहले और अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने तीनों ICC वाइट-बॉल टूर्नामेंट जिताए हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2009 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की थी।

करियर की शुरुआत से अब तक
धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। हालांकि पहले मैच में वो रनआउट होकर शून्य पर लौटे थे। लेकिन 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन और फिर उसी साल श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183* रन की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें स्टार बना दिया। यह पारी आज भी विकेटकीपर द्वारा वनडे में बनाए गए सर्वाधिक स्कोर में शामिल है।

धोनी के आंकड़े
वनडे:
350 मैच, 10,773 रन, औसत 50.57, 10 शतक, 73 अर्धशतक

टेस्ट: 90 मैच, 4876 रन, औसत 38, 6 शतक

T20I: 98 मैच, 1617 रन, 2 अर्धशतक

कुल इंटरनेशनल मैच: 538

कुल रन: 17,266

विकेट के पीछे शिकार: 829

धोनी ने 2020 में लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई और 15 अगस्त 2020 को आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि वह आज भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं और उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की पात्रता
ICC के अनुसार, हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए निम्नलिखित मानदंड होते हैं: खिलाड़ी के रिटायरमेंट को कम से कम 5 साल बीत चुके हों। बल्लेबाज को एक फॉर्मेट में 8000 रन या 50+ का औसत, 20 शतक होना चाहिए। गेंदबाज को 200 विकेट और बेहतर स्ट्राइक रेट की जरूरत होती है। विकेटकीपर को कम से कम 200 आउट करना होता है। कप्तान के रूप में 25 टेस्ट या 100 वनडे और 50% से अधिक जीत प्रतिशत जरूरी होता है।

धोनी से पहले शामिल ये हैं भारत के 10 हॉल ऑफ फेम खिलाड़ी
धोनी से पहले 10 भारतीय खिलाड़ी इस सूची में शामिल किए जा चुके हैं। इनके नाम इस प्रकार है। 

कपिल देव (2009)

सुनील गावस्कर (2009)

बिशन सिंह बेदी (2009)

अनिल कुंबले (2015)

राहुल द्रविड़ (2018)

सचिन तेंदुलकर (2019)

वीनू मांकड़ (2021)

डायना इडुल्जी (2023)

वीरेंद्र सहवाग (2023)

नीतू डेविड (2024)

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved