Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   यूपी में15 IPS के ट्रांसफर, 7 जिलों के बदले कप्तान   |   कश्मीर आतंकी हमले के बाद यूपी में हाईअलर्ट PM मोदी का कानपुर दौरा कैंसिल, मथुरा-अयोध्या में सुरक्षा बढ़ी   |   अमेरिकी उपराष्ट्रपति बेटी को गोद में लेकर ताजमहल घूमे, परिवार के साथ फोटो खिंचवाई   |   कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 27 लोगों की मौत, 13 घायल, धर्म पूछकर गोली मरने के आरोप   |   पहलगाम अटैक के 3 संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी, आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गएन नाम   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आज़ादी का किया ऐलान, UN से अपील – 'मान्यता दें, शांति सेना भेजें'

3 days ago
Written By: NEWS DESK

Balochistan UN Support: बलूच नेताओं द्वारा पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर “Republic of Balochistan announced” ट्रेंड करने लगा है। बलूच कार्यकर्ता और लेखक मीर यार बलूच ने प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट साझा कर बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान किया है। यह घोषणा भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव, खासकर भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आई है। वहीं इस बीच पाक सेना पर हमले का एक विडियो भी वायरल हो रहा है। जिसकी जम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। 

मीर यार बलूच ने की स्वतंत्रता की घोषणा
बलूच नेता मीर यार बलूच ने कहा है कि, “हमने अपनी आज़ादी की घोषणा कर दी है।” उन्होंने दावा किया कि बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया है, जो कि 100 से अधिक गैस कुओं वाला इलाका है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आतंकी पाकिस्तान के पतन के निकट हम जल्द ही एक बड़ी घोषणा करेंगे। हमने अपनी आज़ादी का दावा कर दिया है और भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक कार्यालय और दूतावास स्थापित करने की अनुमति दी जाए।”

संयुक्त राष्ट्र से शांति मिशन भेजने की मांग
इस दौरान बलूच नेता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की। उन्होंने कहा, “हम संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हैं कि वह 'डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' को मान्यता दे और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाकर इस समर्थन की घोषणा करें।” उन्होंने बलूचिस्तान के लिए मुद्रा और पासपोर्ट छापने हेतु अरबों की सहायता राशि जारी करने की भी मांग की।

पाक सेना से क्षेत्र खाली करने की अपील
वहीं बलूच नेता मीर यार बलूच ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल शांति सेना भेजने की मांग की और पाकिस्तान से उसकी सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस, सैन्य खुफिया एजेंसियां, ISI और नागरिक प्रशासन को बलूचिस्तान छोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वतंत्र बलूचिस्तान की नई सरकार का गठन होगा और एक अंतरिम सरकार की घोषणा की जाएगी, जिसमें बलूच महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सरकार का राज्य स्तरीय समारोह जल्द ही आयोजित होगा, जिसमें मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।

पाक सेना पर हमले का वीडियो वायरल, BLA ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि इस हमले में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

जिन्ना हाउस को 'बलूचिस्तान हाउस' नाम देने की मांग
इस बीच, लंदन स्थित 'फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट' के अध्यक्ष हिरबयार मारी ने भारत सरकार से मांग की है कि मुंबई स्थित जिन्ना हाउस को बलूच नेताओं को सौंपा जाए और इसका नाम 'बलूचिस्तान हाउस' रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह वही स्थान है जहां से पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना ने भारत के विभाजन की योजना बनाई थी, और अब यही जगह बलूच नेताओं के स्वतंत्रता संग्राम की योजना का केंद्र बननी चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया और कहा कि 1947 से आज तक यूएन बलूचिस्तान के मुद्दे को नजरअंदाज करता रहा है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved