पुतिन की भारत यात्रा ने बढ़ाई रशियन वोडका में दिलचस्पी,
जानिए क्यों रूसियों के जीवन का अहम हिस्सा है यह पेय
1 days ago Written By: Ashwani Tiwari
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा ने न सिर्फ कूटनीतिक हलकों को सक्रिय किया, बल्कि आम लोगों के बीच भी बड़ी उत्सुकता पैदा कर दी। दो दिन की इस यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पुतिन की खास लिमोज़िन और उनके रहने की व्यवस्थाएं सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। इसी बीच एक और विषय अचानक लोगों का ध्यान खींचने लगा रशियन वोडका। रूस की पहचान के प्रतीक इस पेय ने एक बार फिर लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। रूसियों के लिए वोडका सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, इतिहास और जीवनशैली का बेहद अहम हिस्सा है।
रूसियों के जीवन में वोडका का महत्व रूस में वोडका को वोदा यानी पानी के नाम से जोड़ा जाता है। इसका अर्थ ही बताता है कि यह पेय वहां की जिंदगी में कितनी गहराई से जुड़ा है। जन्म से लेकर विवाह, त्योहारों और यहां तक कि अंतिम संस्कार जैसे समारोहों में भी वोडका की मौजूदगी परंपरा का हिस्सा मानी जाती है। इतिहास में वोडका के जन्म को लेकर रूस, पोलैंड और स्वीडन के बीच लगातार दावा चलता रहा है। रूसी मान्यता के अनुसार वोडका का पहला रूप 1430 के आसपास मॉस्को के एक मठ में तैयार किया गया था। आश्चर्य की बात यह है कि उस समय इसे नशे के लिए नहीं, बल्कि एक दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
कैसे बनाई जाती है रशियन वोडका? रशियन वोडका की पहचान उसकी शुद्धता और स्मूदनेस है। इसे बनाने के लिए स्टार्च और शुगर से भरपूर चीजों जैसे आलू, गेहूं, राई और शुगर बीट का उपयोग किया जाता है। इन पदार्थों को उबालने के बाद फर्मेंटेशन के लिए छोड़ दिया जाता है। तीन से चार दिनों में अल्कोहल तैयार हो जाता है, जिसके बाद सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू होती है डिस्टिलेशन। रशियन वोडका को कई बार डिस्टिल और चारकोल फिल्टर किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद साफ और मुलायम बनता है। इसके बाद विशेष किस्म का पानी मिलाकर इसकी तीव्रता संतुलित की जाती है।
भारत में लोकप्रिय रशियन वोडका ब्रांड्स भारत में भी रशियन वोडका बड़ी लोकप्रिय है। इसकी स्मूदनेस और साफ स्वाद युवाओं से लेकर वोडका प्रेमियों तक सभी को पसंद आता है। कुछ प्रमुख ब्रांड्स हैं— Stolichnaya (Stoli): 1500 रुपये (750 ml) Beluga Noble: 5990 रुपये Russian Standard: 2200 से 5000 रुपये AMG Carbon: लगभग 2000 रुपये Belankaya Gold: लग्जरी सेगमेंट में लोकप्रिय Green Mark: करीब 1630 रुपये, बजट में बेहतरीन विकल्प