सीमा हैदर के हिन्दुस्तानी अस्तित्व पर संकट,
पाकिस्तान जाने को लेकर ये क्या बोल गईं सीमा
2 days ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा
Pahalgam Attack Fallout: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा सभी पाकिस्तानियों को भारत से वापस भेजने के आदेश दिए गए थे। जिसको लेकर हर तरफ लोगों में पाकिस्तानियों के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। जिसके बाद पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के वापस जाने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। यहां कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार के आदेश का पालन करते हुए सीमा को वापस जाना पड़ सकता है।
सभी पाकिस्तानियों को UP से वापस भेजा
इस बीच उत्तर प्रदेश से सभी प्रवासी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। जिसके बाद यूपी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग कर अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से आकर भारत के सचिन से विवाह कर अपने आपको भारतीय कहने लगी हैं, उनके अस्तित्व पर भी अब खतरा मंडराने लगा है।
क्या बोलीं सीमा हैदर?
इन तमाम चर्चाओं के बीच सीमा हैदर ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। सीमा ने भारत में ही रहने की इच्छा जाहिर की है। सीमा हैदर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है, “मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मर जाऊंगी। गाड़ी से कूद जाऊंगी... कुछ भी करूंगी, लेकिन वापस नहीं जाऊंगी। हिंदुस्तान मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।"