सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारे गऐ 27 नक्सली, 3 कोबरा जवान शहीद,
DRG के जवानों ने 1.5 करोड़ के इनामी को किया ढेर
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Major Encounter In Sukma Bijapur: छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर गुरुवार को एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। बता दें कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। जवान को गोली लगी थी। जवानों की टीम ऑपरेशन पर गई थी। इसमें सुकमा DRG, STF और कोबरा के जवान शामिल थे। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
एनकाउंटर में मार गिराए गए 27 नक्सली
इससे पहले बुधवार को भी दो जवान शहीद हुए थे। यह हादसा नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगल में हुआ। DRG के दोनों जवान IED की चपेट में आ गए। शहीद जवानों के नाम रमेश हेमला और खोटलूराम कोर्राम हैं। उन्हें नारायणपुर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है।
1.5 करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू ढेर
बता दें कि मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए लोगों में एक नाम सबसे बड़ा है, जिसका नाम बसवा राजू है। उस पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। उसकी लाश भी चॉपर से नारायणपुर लाई गई है। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी। बताया गया था कि बसवा राजू अबूझमाड़ के बोटेर में मौजूद है। वह नक्सल संगठन का महासचिव था। इस जानकारी पर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही फोर्स बोटेर पहुंची नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
राज्य सरकार ने ऑपरेशन को बताया बड़ी सफलता
इस सफलता को राज्य सरकार ने बड़ी कामयाबी बताया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे सुरक्षाबलों की मेहनत बताया। सिर्फ एक हफ्ते पहले कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे। उनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल थे। यह ऑपरेशन 24 दिन चला था।
सरकार का लक्ष्य नक्सलवाद का अंत
नक्सल संगठन में अब अंदरूनी झगड़े भी सामने आ रहे हैं। हिड़मा अकेला ऐसा नक्सली है जिसे टॉप कमेटी में जगह मिली है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा। इसी वजह से बस्तर में ऑपरेशन लगातार तेज हो रहे हैं।