BSP में जाने की चर्चाओं के बीच दिल्ली रवाना हुए आजम खान,
जानें क्या है पूरा मामला..!
1 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान 23 महीने की सीतापुर जेल की सज़ा पूरी करने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। रिहाई के बाद आजम खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी गतिविधियों पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। वहीं इस बीच बसपा में जाने की चर्चाओं के बीच उनके दिल्ली रवाना होने का मामला भी खूब सुर्खिया बटोर रहा है।
दिल्ली रवाना हुए आजम मिली जानकारी के मुताबिक, जेल से रिहा होने के बाद आजम खान अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चले गए हैं। उनके बड़े बेटे अदीब खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली जाने का कारण केवल स्वास्थ्य जांच है। अदीब ने कहा, “सेहत ठीक है। चेकअप कराने दिल्ली गए हैं हमारे वालिद साहब और मां साहिबा। रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। उम्मीद है कि 4-5 दिन में वापस आ जाएंगे।”
बसपा में शामिल होने पर आजम खान का जवाब रामपुर में पत्रकारों ने आजम खान से यह सवाल किया कि क्या वह सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होंगे। इस पर आजम खान ने कहा, “हमारे पास एक चरित्र नाम की चीज है। उस चरित्र का मतलब यह नहीं कि हमारे पास कोई पद हो। लोग बस प्यार करें, इज्जत करें। हम बिकाऊ माल नहीं बनते… हमने ये साबित कर दिया है।” उनके इस बयान ने राजनीतिक कयासों को कम किया, लेकिन चर्चा जारी है।
अखिलेश यादव की मुलाकात 8 अक्टूबर को सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को रामपुर में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बहुजन समाज पार्टी की लखनऊ में होने वाली रैली से ठीक एक दिन पहले हो रही है। राजनीतिक विश्लेषक इसे सपा की रणनीति के तहत मुस्लिम और अन्य वोट बैंक को जोड़ने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।