BJP विधायक का कन्वर्जन पर बड़ा बयान,
मुगलों की तलवारों से डरकर मुस्लिम बने, पहले हिन्दू थे भारत के मुसलमान
1 months ago
Written By: State Desk
लखनऊ: हर्रैया से भाजपा विधायक अजय सिंह ने देश के मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं सभी हिंदू से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने हैं। उन्होंने कहा कि मुगल काल के दौरान तलवार के डर से देश के हिंदू कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए थे। उन्होंने मुसलमानों की उत्पत्ति पर कहा औरंगजेब इतना क्रूर शासक था कि उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया था।
मुगलों की तलवारों के डर से मुस्लिम बने…
भाजपा विधायक अजय सिंह ने बताया कि देश का मुसलमान भारत में सर्वाधिक सुरक्षित है। यहां का मुसलमान ईराक, इरान और अरब से नहीं आया है। बल्कि भारत का ही रहने वाला हिंदू मूल का है। मुगल काल के दौरान औरंगजेब के तलवार से डर कर वह हिंदू से मुस्लिम बन गया था। वक्फ संशोधन बिल पर अजय सिंह ने कहा है कि' मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही है। देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ संस्था के नियमों में बदलाव किया गया है। इससे सरकार के पास कई लाख एकड़ जमीन आएंगे और उसे पर अस्पताल और गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसलिए वक्फ कानून को अब कोई रोक नहीं पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन करके इतिहास बदल देगी।