बीजेपी ने शुरू किया भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान,
13 दिन बाबा साहब को याद करेगी भाजपा
11 days ago
Written By: State Desk
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत रविवार से कर दी है। लखनऊ के भागीदारी भवन में 13 अप्रैल से आयोजित अभियान की कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान का शुभारम्भ शुरू किया। अभियान की कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश मौजूद रहे।
कब से कब तक चलेगा अभियान?
इस अभियान के तहत रविवार को बाबा साहेब के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रात में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर दीपक जलाए जाएंगे। 14 अप्रैल को बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और उनको नमन करेंगे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा। 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इस अभियान के तहत जिला स्तर पर संगोष्टियां अयोजित होंगी।