Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

करणी सेना ने ली रामजी लाल सुमन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं

2 months ago
Written By: STATE DESK

Attack on Ramjilal Suman: राणा सांगा विवाद के बाद बीते रविवार को अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी अब करणी सेना ने ली है। यहां करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने वीडियो जारी कर घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने इस दौरान हमले के लिए कम समय मिलने की बात भी कही है। वहीं अगली बार अधिक समय मिलने पर और बड़ा प्रहार करने की चेतावनी भी दी है। जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।

अधिक समय मिलता तो जोरदार प्रहार करते
घटना के बाद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने वीडियो जारी कर कहा है कि, “सांसद इस बार भी बच गए। कुछ गाड़ियां ही टूट पाईं। तेरी ऐसी नकेल डालेंगे, तेरी कई पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगी। हर बार प्रशासन बचाने नहीं आएगा।” उन्होंने आगे कहा है कि, “जो हमारे महापुरुष को गालियां देते हैं, ऐसे देशद्रोही का बचाव नहीं होना चाहिए। शर्म की बात है कि ऐसे लोगों को सुरक्षा दी जा रही है। इस बार 5-6 गाड़ियां तोड़ी गई हैं। अगली बार इससे ज्यादा होगा। हमें 20 मिनट पहले ही पता चला था, हमने अपनी टीम एक्टिवेट कर दी। अगर हमें दो-तीन घंटे पहले पता चला होता तो हम और भी जोरदार प्रहार करते। हम महाराणा सांगा के वंशज हैं, मरने-मारने से नहीं डरते। अपमान का बदला लेकर रहेंगे।”

जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं
वहीं, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने भी अपना वीडियो जारी किया है। उन्होंने भी सपा सांसद पर हुए हमले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि, “रामजीलाल सुमन, मजा आया होगा। ये सुनिश्चित कर लो कि जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। मैं ओकेंद्र का आभार प्रकट करता हूं। हम मूवमेंट का स्वागत करते हैं। इसे छोड़ना नहीं है। मुंहतोड़ जवाब इसको देते रहना है।” उन्होंने आगे कहा है कि, “मैं रामजीलाल सुमन पर हमले का समर्थन करता हूं। करणी सेना लोगों के हित के लिए हमेशा खड़ी रही है। लेकिन कोई हमारे इतिहास के बारे में कुछ बोलेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।

ये भी पढें- सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर से हमला

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved