अपनी बीमार मां को जूतों से मारती हैं राजा भैया की पत्नी…
बेटे ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
1 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पारिवारिक विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उनकी पत्नी भानवी सिंह और परिवार के बीच चल रही खींचतान अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। इस बीच राजा भैया के बेटे युवराज कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया और वीडियो संदेश के ज़रिए इस मामले को हवा दी है।
बेटे का गंभीर आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शिवराज प्रताप सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि उनकी मां भानवी सिंह अपनी बीमार मां को जूतों से पीट रही हैं। इससे पहले भी वह अपने पोस्ट्स के माध्यम से परिवार के भीतर गहरे मतभेदों को उजागर कर चुके हैं।
परिवार और विरासत राजा भैया और भानवी सिंह के चार बच्चे हैं। जिनमें- सबसे बड़ी बेटी राघवी कुमारी, दूसरी बेटी बृजेश्वरी, और जुड़वा बेटे शिवराज प्रताप सिंह व बृजराज प्रताप सिंह। दोनों बेटों का जन्म वर्ष 2003 में उस समय हुआ था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने राजा भैया को पोटा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह लगभग दस महीने तक जेल में रहे थे।
भानवी सिंह के खिलाफ परिवार की चिट्ठी गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही भानवी सिंह के माता-पिता ने पुलिस को पत्र लिखकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पत्र में आरोप लगाया गया कि भानवी सिंह संपत्ति की लालच में अपने ही माता-पिता और बहन से हाथापाई कर चुकी हैं। बस्ती स्थित घर का ताला तोड़कर जबरन घुसने, नौकरों को रिश्वत देकर खाने में जहर मिलवाने और करोड़ों की संपत्ति बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर भानवी सिंह ने बिना पूछे बड़ी संपत्ति बेच दी और पैसे गायब कर दिए।
राजनीति में सक्रियता राजा भैया की रियासत और राजनीति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे भी सक्रिय दिखते रहे हैं। शिवराज प्रताप और बृजराज अक्सर पिता के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में नज़र आते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में दोनों ने अपने पिता के लिए प्रचार भी किया था। लखनऊ और कुंडा के बीच आने-जाने वाली गतिविधियों में दोनों बेटे लगातार सक्रिय रहते हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि भविष्य में वे राजनीतिक भूमिका निभा सकते हैं।