Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

यूपी में शुरू हुई जूता पॉलिटिक्स..! AIMIM नेता को जूता मारने वाले को ₹51,111 देगी SBSP

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

उत्तर प्रदेश की सियासत में नया विवाद तब खड़ा हो गया जब AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव राजभर को लुटेरा कह दिया। उनके इस बयान के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे करोड़ों भारतीयों की आस्था और सम्मान पर हमला बताया है।

सुभासपा का पलटवार
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वह युगपुरुष थे जिन्होंने 1034 ईस्वी में विदेशी आक्रांता ग़ाज़ी सैय्यद सालार मसूद को परास्त कर भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा की थी। मिश्रा ने AIMIM की सोच को गुलाम मानसिकता बताते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रनायक को लुटेरा कहना भारत विरोधी सोच की निशानी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शौकत अली ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनका राजनीतिक बहिष्कार करेगी। मिश्रा ने यह भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव का अपमान, भारत माता का अपमान है जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ऐलान किया कि अगर कोई वीर योद्धा शौकत अली को जूता मारेगा तो उसे ₹51,111 इनाम में दिया जाएगा।

"शौकत अली को नहीं है इतिहास की जानकारी"
सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने शौकत अली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। वह विदेशी आक्रांताओं को वीर बता रहे हैं और भारत के राष्ट्ररक्षक को लुटेरा कह रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अरुण राजभर ने कहा कि वीर चक्रवर्ती महापुरुषों का अपमान देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि शौकत अली को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत है।

"विदेशी मानसिकता की गुलामी"
अरुण राजभर ने AIMIM पर आरोप लगाया कि यह पार्टी अभी भी विदेशी मानसिकता की गुलामी कर रही है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आक्रमणकारी को हीरो और राष्ट्ररक्षक को लुटेरा कहे, वह न भारत का मित्र हो सकता है और न भारतीय समाज का। उन्होंने मांग की कि शौकत अली तुरंत अपने शब्द वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा सुभासपा और पूरा राष्ट्र इस अपमान का करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा।

"सुहेलदेव भारत की आत्मा हैं"
अरुण राजभर ने जोर देकर कहा कि महाराजा सुहेलदेव न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि पूरे भारत के गौरव और राष्ट्र की आत्मा हैं। उनका अपमान, भारत की मिट्टी और शौर्य का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी देंखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved