सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन,
कहा-जयंत के रूप में मिला बेहतर नेता
13 days ago
Written By: State Desk
लखनऊ: शुक्रवार को सपा और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। रालोद के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे को शुभकामनाएं दीं और उनके मनोनयन के लिए पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की मौजूदगी और अनिल दुबे की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ली।
पार्टी नई ताकत के रूप में उभर रही-कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक न्याय किसान और मजदूरों की आवाज को ताकत देने वाले नेतृत्व की तलाश में थे, जो उन्हें जयंत चौधरी के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि रालोद अब सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित पार्टी नहीं रही, बल्कि पूरे प्रदेश में नई ताकत के रूप में उभर रही है।
ये लोग हुए शामिल…
शामिल होने वाले नेताओं में विश्वप्रकाश चतुर्वेदी, अजित पटेल, ललित पटेल, रीता सिंह, जयप्रकाश कठेरिया, अविनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, कन्हैया वर्मा, दीपू राठौर, विनय सिंह और आकाश सिंह जैसे नेता शामिल रहे. इस अवसर पर रालोद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक और पार्टी नेता आमिर साबिरी शामिल थे