Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बुलडोजर से इतना क्यों घबराते हैं अखिलेश, सपा सुप्रीमो पर जल शक्ति मंत्री का करारा पलटवार

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश गुंडों और माफियाओं का गढ़ बन चुका था, जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासन में भू-माफियाओं का आतंक था। दबंगों और गुंडों को इज्जत दी जाती थी, हेलीकॉप्टर से घुमाया जाता था और वे गरीबों की जमीन कब्जा कर लेते थे। योगी सरकार में अब तक 20,000 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। माफिया जेल में हैं और उन पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई ने प्रदेश को शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल बनाया है।

सपा राज में दंगे, योगी राज में शांति
मंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में हर साल दंगे होते थे, चाहे मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद या मेरठ हो। अपराधियों की थाने से लेकर सचिवालय तक पैठ थी। हत्या और आगजनी करने वालों को थाने से ही छोड़ दिया जाता था। आज भाजपा राज में कानून का शासन है और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

वोटर लिस्ट से लेकर नौकरियों तक पारदर्शिता
स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर फर्जी वोटर आईडी और बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में वोटर सूची पारदर्शी है और चुनाव निष्पक्ष होते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में नौकरियों में भर्ती पैसे से होती थी। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन चुका था। आज भाजपा राज में 8.5 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। ट्रांसफर उद्योग का भी अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है।  मेट्रो, रेलवे कनेक्टिविटी, रोड नेटवर्क, एयरपोर्ट, हर जगह विकास नजर आ रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान रिकॉर्ड समय में हुआ है।

अखिलेश बुलडोजर से क्यों डरते हैं?
स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसा कि अखिलेश यादव बुलडोजर से क्यों घबराते हैं? उन्होंने कहा कि क्या बुलडोजर आपके करीबियों पर चला है? योगी सरकार में बुलडोजर केवल माफिया और अपराधियों पर चलता है, निर्दोष पर नहीं। मंत्री ने कहा कि सपा का समाज केवल एक परिवार और जाति तक सीमित है। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब और किसानों के लिए है, जबकि सपा की सरकार सिर्फ परिवार और माफिया के लिए थी।

इसे भी देंखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved