लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगी देश की सबसे ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा,
अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा देश की सबसे सुंदर और ऊंची होगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के हाथ में सोने की तलवार होगी। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब राणा सांगा को लेकर विवाद चल रहा है।
महाराणा प्रताप की याद में होगा अवकाश
अखिलेश यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे देश के हैं। उन्होंने बलिदान और त्याग की मिसाल पेश की। ऐसे महान योद्धा की जयंती पर दो दिन की छुट्टी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से यह मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
महापुरुष किसी एक पार्टी के नहीं
अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सोचती है कि महाराणा प्रताप सिर्फ उनके हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। महापुरुष किसी एक पार्टी के नहीं होते। वे सबके होते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इतिहास को जोड़ने का काम होना चाहिए, तोड़ने का नहीं।
अफवाहों से रहें सावधान
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भी अखिलेश यादव ने बात की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह समय समझदारी से काम लेने का है। अफवाहों से बचना जरूरी है। कोई भी अपुष्ट खबर आगे न फैलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश के दुश्मन झूठी खबरें फैला सकते हैं। यह उनकी साजिश हो सकती है। इसलिए जनता को सतर्क रहना चाहिए। सबको शांति बनाए रखनी चाहिए।
बीजेपी पर साधा निशाना
अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके एजेंडे में रोजगार नहीं है। सरकार मेलों को बंद करा रही है। लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। जब देश संकट में है तब सरकार चुपचाप एलओआई जारी कर रही है।