Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अमित शाह का आरोप, पहलगाम हमले पर ममता की चुप्पी, अब मुस्लिम वोट बैंक के लिए कर रहीं हैं ऑपरेशन सिंदूर का विरोध

8 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ अपने मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और वक्फ संशोधन एक्ट का विरोध कर रही हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि ममता देश की माताओं और बहनों का अपमान कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की माताएं और बहनें ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करने वाली ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC को सबक सिखाएंगी।

पहलगाम आतंकी हमले पर ममता बनर्जी की चुप्पी
अमित शाह ने अपने दो दिन के बंगाल दौरे के पहले दिन विजय संकल्प कार्यक्रम में कहा कि जब पहलगाम में आतंकी हमले में बंगाल के पर्यटक मारे गए तब ममता बनर्जी पूरी तरह चुप थीं। इसके अलावा, मुर्शिदाबाद में हुए दंगों को राज्य सरकार ने प्रायोजित किया था। गृह मंत्रालय ने वहां BSF तैनात करने की बात कही थी, लेकिन ममता सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया, जिससे दंगे और बढ़े। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। अमित शाह ने कहा कि वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर हुए दंगों में TMC के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

ममता बनर्जी कर रही हैं तुष्टीकरण की राजनीति
बता दें कि गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और वे बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता ने बंगाल की सीमाएं बांग्लादेशियों के लिए खोल दी हैं और सरकार ने BSF को आवश्यक जमीन नहीं दी। अमित शाह ने कहा कि अगर TMC BSF को जमीन देगी तो घुसपैठ पर रोक लगाई जा सकती है, लेकिन उनकी पार्टी ऐसा करने को तैयार नहीं है। 

केंद्र सरकार ने फोरेंसिक साइंस को बनाया प्राथमिकता
इससे पहले अमित शाह ने कोलकाता के राजारहाट में केंद्रीय फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एक सुरक्षित, पारदर्शी और साक्ष्य आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली बनाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि देश में पहले से आठ राष्ट्रीय फोरेंसिक संस्थान स्थापित हो चुके हैं और आठ और बनेंगे। हर जिले में फोरेंसिक वैन भी पहुंचाई जा रही हैं ताकि अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके। अमित शाह ने कहा कि सरकार की योजना है कि अपराध रोकने के लिए आधुनिक तकनीक और फोरेंसिक साइंस का भरपूर इस्तेमाल हो।

 शाह ने कहा- देश की सुरक्षा सर्वोपरि
अमित शाह के इस दौरे का मकसद न केवल राजनीतिक स्तर पर TMC को चुनौती देना है, बल्कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्र सरकार की सक्रियता भी दिखाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह के आतंक और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved