राजनाथ सिंह बोलें-रावलपिंडी तक सेना की कार्रवाई का असर,
पाकिस्तान को दिया तगड़ा जवाब
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Defence Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई का असर पाकिस्तान के रावलपिंडी तक महसूस हुआ। वहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। यह बात राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कही। बता दें कि वह उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का वर्चुअल उद्घाटन कर रहे थे।
सेना की कार्रवाई की पूरी जानकारी
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने बहुत साहस दिखाया। वहीं हमारी सेना ने केवल सीमा पर हमला नहीं किया। हमारी कार्रवाई का असर रावलपिंडी तक पहुंचा। रक्षा मंत्री ने बताया कि यह कार्रवाई केवल जवाब नहीं थी यह एक मजबूत संदेश भी था। उन्होंने कहा हमने पाकिस्तान को बता दिया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने ऑपरेशन का नाम बताया ऑपरेशन सिंदूर। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं है। यह भारत की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक इच्छा शक्ति का प्रतीक है।
ब्रह्मोस फैसिलिटी का उद्घाटन
रक्षा मंत्री ने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी एक बड़ी उपलब्धि है। यह फैसिलिटी ₹300 करोड़ की लागत से बनी है। यहां मिसाइलों का निर्माण, परीक्षण और जांच होगी। यह केंद्र आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे यूपी के औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
भारत-पाक संघर्ष और समझौता
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन की भारी लड़ाई के बाद युद्धविराम हुआ। दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र पर फायरिंग रोकने का फैसला किया। पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को दोपहर 3:35 बजे फोन किया। दोनों ने शाम 5:00 बजे से सभी सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति दी।
भारत की जवाबी कार्रवाई
10 मई को भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। वायु सेना ने 8 जगहों पर सटीक हथियारों से निशाना साधा। दरअसल, भारत ने इन जगहों को निशाना बनाया इन जगहों में रफीक़ी, मुरिद, चकला, रहीम यार खान, सुक्कुर, चुनीयां, पस्सरूर और सियालकोट शामिल थें। ये कार्रवाई पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। पाकिस्तान ने भारतीय सेना और नागरिक क्षेत्रों पर हमला किया था।