Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मंत्री स्वतंत्र देव ने की मंदाकिनी नदी की सफाई, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा - जनता इनको ही साफ करेगी, नदी में फिसलने से मंत्री का हाथ फ्रैक्चर

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Minister Swatantra Dev Singh: चित्रकूट में रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंदाकिनी नदी की साफ-सफाई में सक्रिय हिस्सा लिया। करीब एक घंटे तक मंत्री सहित जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और स्थानीय भाजपा नेता नदी के अंदर जाकर हाथ से गंदगी निकालते रहे। इस दौरान नदी से लगभग 3 ट्रक गंदगी निकाली गई। यह सफाई अभियान पंडित दीनदयाल शोध संस्थान के मां मंदाकिनी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किया गया। मंत्री ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी।

नदी साफ करते हुए फिसले मंत्री रामकेश निषाद
इस अभियान में राज्य मंत्री रामकेश निषाद नदी की सफाई करते हुए फिसल गए, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। यह घटना कार्यक्रम में मौजूद सभी के लिए चिंताजनक रही। सफाई अभियान 26 मई तक चलेगा, जिसमें मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गी और तुलसीराम समेत कई कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह अभियान सती अनुसुइया से राजापुर तक का क्षेत्र कवर करेगा, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा में आता है।

अखिलेश यादव ने सफाई अभियान पर तंज कसा
बता दें कि इस सफाई अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर तंज कसते हुए लिखा, भाजपा की सफाई भी जुमलाई अब भाजपा को जनता साफ करेगी। उन्होंने भाजपा की इस पहल पर सवाल उठाए हैं।

नदियों की सफाई में जन आंदोलन जरूरी
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नदियों की सफाई और संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता का जन आंदोलन भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का 80 प्रतिशत कार्य चित्रकूट धाम मंडल में पूरा हो चुका है। बुंदेलखंड क्षेत्र में अब उद्योग लग रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्री का सख्त संदेश
मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बयान दिया और कहा कि जो भी भारत को डिस्टर्ब करेगा, उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां हमेशा से भाजपा का विरोध करती रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रवाद को हमेशा कमजोर करने की कोशिश की है, चाहे वह अनुच्छेद 370, राम मंदिर, या राष्ट्रगान से जुड़ी बातें हों।

स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के रास्ते को बताया मजबूत
इसी कड़ी में स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि हमारे एक हाथ में विकासवाद है और दूसरे में राष्ट्रवाद। वंदे मातरम् कहना, अपने को हिंदू कहना या राम मंदिर की बात करना कोई गलत या सांप्रदायिक बात नहीं है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी भाजपा के रास्ते पर अटल हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाकर काम कर रहे हैं।

26 मई तक चलेगा मंदाकिनी नदी सफाई अभियान
यह अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं है, बल्कि नदियों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है। 26 मई तक चलने वाला यह अभियान नदी की स्वच्छता और क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved