Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

खुफिया तंत्र फेल? पहलगाम हमले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, बोलें-आपदा में अवसर तलाश रही सरकार

2 months ago
Written By: STATE DESK

Akhilesh Yadav on Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना को सरकार के ख़ुफिया तंत्र की नाकामी करार देते हुए सरकार पर आपदा में अवसर तलाशने के आरोप लगाए हैं। वहीं, घटना के बाद एयरलाइंस के टिकट महंगे करने की भी निंदा की है। साथ ही अखिलेश ने सुरक्षा के मामले में सरकार के साथ खड़े होने का विश्वास भी दिलाया है।

ख़ुफिया तंत्र की नाकामी
राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि “हम सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े हैं।” उन्होंने आरोप लगाया है कि “पहलगाम का हमला सरकार के ख़ुफिया तंत्र की नाकामी है।” यहां पहले हुई घटनाओं से सबक क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार को आतंकियों की इस हरकत पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा इस हमले से पल्ला नहीं झाड़ सकती है। अगर पहले सबक लिया गया होता तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी। उन्होंने धर्म के मुद्दे पर सरकार का घेराव किया। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है, उनका मकसद केवल दहशत फैलाना होता है। पूरे देश में गुस्सा है। सपा सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी और अपना पक्ष रखेगी। सपा की तरफ से बैठक में पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव शामिल होंगे।”

पाकिस्तान के विरुद्ध फैसले में सरकार के साथ
अखिलेश यादव ने हमले की इमेज अपलोड करने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “भाजपा सरकार प्रोपेगेंडा पर खर्च होने वाला पैसा देश की सुरक्षा पर खर्च करे।” किसी भी दल को ऐसी घटनाओं का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि देश के युवा इसके पक्ष में नहीं हैं। पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। इसमें बजट का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के पाकिस्तान के विरुद्ध लिए गए फैसलों पर सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि “सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पांच फैसले लिए हैं, हम उसका समर्थन करते हैं। सरकार को इससे भी ज्यादा कठोर फैसले लेना चाहिए।”

मीम पोस्ट करने पर विवाद
उन्होंने मामले से संबंधित मीम पोस्ट करने को लेकर भी सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा है कि “इस दुखद समय में भी भाजपा के लोग एनिमेटेड पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। एयरलाइंस से जुड़े हुए लोग भी इस घटना का लाभ ले रहे हैं और टिकट महंगे कर दिए गए हैं। ये लोग आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं। हम यही चाहते हैं कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाए। हमें नोटबंदी और अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद भी यही उम्मीद थी।"

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved