Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Raghopur Chunav Result 2025 Live Updates: 10वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 3230 वोट से पीछे, हाईप्रोफाइल सीट पर सबकी नजर

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Raghopur Chunav Result 2025 Live Updates:  राघोपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान इस बार बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिहार के वैशाली जिले की यह सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि यह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी जैसे बड़े नेताओं की पारंपरिक सीट रही है। इस बार भी राज्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक मानी जा रही राघोपुर पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, 10वें राउंड की गिनती के बाद राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 3230 वोटों से पीछे चल रहे हैं। मतगणना के हर राउंड पर पूरे बिहार की नजर टिकी हुई है।

10वें राउंड में पिछड़े तेजस्वी यादव
मतगणना की शुरुआत में छठे राउंड तक आरजेडी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि 10वें राउंड के बाद तस्वीर बदलती दिख रही है जहां तेजस्वी यादव 3230 वोट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा ने सतीश कुमार यादव को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज पार्टी की ओर से चंचल कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

लालू परिवार की परंपरागत सीट
राघोपुर सीट लालू परिवार के लिए बेहद खास है। लालू प्रसाद यादव यहां से 1995 और 2000 में जीते थे, जबकि राबड़ी देवी तीन बार इस सीट से विधायक बनीं। तेजस्वी यादव 2015 और 2020 में यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार तीसरी बार मैदान में हैं। इसी कारण राघोपुर को इस चुनाव का हाईलाइट माना जा रहा है।

चुनाव इतिहास: 2015 और 2020 में तेजस्वी की जीत
2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव ने भाजपा के सतीश कुमार को 38,174 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। उस समय उनका वोट शेयर 48.74% रहा था, जबकि 2015 में उन्होंने 22,733 वोटों से जीत दर्ज की थी। दोनों चुनावों में सतीश कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे।

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा, 6 नवंबर को हुआ मतदान
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने यहां बड़ी जीत हासिल की थी। अब विधानसभा परिणाम पर सभी की नजर 14 नवंबर को जारी हो रही मतगणना पर टिकी है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved